Vivo ने लॉन्च किया अपना सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन, बेस्ट लुक और धांसू कैमरा के साथ दिए गया है गजब का फीचर्स‌।

नई दिल्ली: Vivo Y27s Smartphone: Vivo अपने दमदार क्वालिटी वाले स्मार्टफोंस की वजह से खूब जाना पहचाना जाता है। वहीं दिवाली के मौके पर कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लाई हैं। कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y27s टेक बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह एक नया 4G स्मार्टफोन है। जिसमें आपको तगड़ा प्रोसेसर और वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। यानी आप इसके लुक्स और कलर को देख इसे तुरंत ही पसंद कर बैठेंगे। चलिए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में क्या कुछ हैं।

Vivo Y27s की क्या हैं कीमतें

Vivo के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,399,000 यानी (लगभग 12,800 रुपये) है। वहीं, इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,799,000 यानी (लगभग 14,900 रुपये) है। जिसे आप बरगंडी ब्लैक और गार्डन ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते है।

अभी यह हैंडसेट फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया हैं, जिसे आधिकारिक वीवो वेबसाइट पर सेल के लिए लगाया गया है। लेकिन यह भारत में कब तक लॉन्च होगा इसके बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने आई हैं। तब तक आपको इसका कुछ समय तक इंतजार करना होगा।

Vivo Y27s के देखें फीचर्स डिटेल

वीवो के इस डिवाइस में 6.64 इंच का फुल-एचडी प्लस की LCD डिस्प्ले दी गई है। जो 2388 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन में उपलब्ध हैं। प्रोसेसर के तौर पर इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का 680 SoC दिया गया है। वहीं इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज भी मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल एंड्रॉइड 13 के आधार पर फनटच Os 13 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर का कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ उपलब्ध किया गया है।

पॉवर के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट का 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा हैं, जिसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4जी नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, NFC का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट का सेंसर दिया गया है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment