Interesting GK Questions : बताएं किस जीव के पास 3 दिल होते हैं?

Interesting GK Questions : जनरल नॉलेज होना आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लोग इसे पढ़ना भी पसंद करते हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेट पर जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल वायरल होते रहते हैं। आपने भी कई ऐसे सवाल देखे होंगे जिनके उत्तर जानने के लिए आप भी उत्सुक हुए होंगे। वहीं सवाल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी जरूरी होते हैं।

आजकल सबसे ज्यादा लोग गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी करने में लगे रहते हैं। इसके लिए अच्छी खासी प्रिपरेशन करनी होती है। कई लोग कोचिंग जाकर इसकी तैयारी करते हैं तो कुछ घर पर ही अच्छे से पढ़ाई करके एग्जाम की तैयारी करते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक है और अपना करंट अफेयर मजबूत करना चाहते हैं तो हम आपसे कुछ सवाल पूछेंगे जिनका उत्तर आपको आना चाहिए।

अगर नहीं आता है तो हम उसका उत्तर भी आपको बताएंगे जिससे आपका नॉलेज स्ट्रांग होगा। दरअसल, आपको रोजाना उस से रूबरू होना पड़ेगा। अगर आप रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ने की आदत डालेंगे तो आप जल्द ही किसी भी परीक्षा के लिए प्रिपेयर हो सकते हैं। हम आपसे आज 10 सवाल पूछने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं करंट अफेयर से जुड़े हुए उन 10 सवालों के बारे में –

प्रश्न – बताएं किस जीव के पास 3 दिल होते हैं?

इस सवाल का जवाब सबसे नीचे दिया गया है

प्रश्न – हाल ही में कहाँ ‘लैवेंडर महोत्सव’ का उद्धघाटन किया गया है ?
उत्तर –
 जम्मू कश्मीर।

प्रश्न – किस देश के फुटबॉलर ‘ज्लाटन इब्राहिमोविच’ ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है ?
उत्तर –
 स्वीडन।

प्रश्न – हाल ही में ‘विश्व मौसम विज्ञान संगठन’ के नए अध्यक्ष कौन बने हैं ?
उत्तर –
 अब्दुल्ला मंडोस।

प्रश्न – किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘कथकली डांस थिएटर: ए विजुअल नैरेटिव ऑफ़ सेक्रेड इंडियन माइम’ का विमोचन हुआ है ?
उत्तर –
 के.के गोपाल कृष्णन।

प्रश्न – हाल ही में कहाँ पूर्व ऐतिहासिक ढालपुर शिव मंदिर का उद्धघाटन किया गया है ?
उत्तर –
 असम।

प्रश्न – किस देश ने राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है ?
उत्तर –
 सूरीनाम।

प्रश्न – हाल ही किस बैंक ने बेंगलुरु में ‘प्रोजेक्ट कुबेर’ लांच किया है ?
उत्तर –
 भारतीय स्टेट बैंक।

प्रश्न – द हिन्दू ग्रुप की नई अध्यक्ष हाल ही में कौन बनीं हैं ?
उत्तर –
 निर्मला लक्ष्मण।

प्रश्न – हाल ही में किस देश की सरकार ने ‘डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र’ पेश किया है ?
उत्तर –
 इजराइल।

प्रश्न – सिद्धार्थ चौधरी ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कौनसा पदक जीता है ?
उत्तर –
 स्वर्ण।

बताएं किस जीव के पास 3 दिल होते हैं?
उत्तर – ऑक्टोपस (Octopus) के पास 3 दिल होते हैं.

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment