केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, मिल रहा 18 महिने का डीए एरियर, 7TH PAY COMMISSION

नई दिल्लीः अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मौज आने जा रही है, क्योंकि मोदी सरकार जल्द ही अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी करने करने वाली है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो फिर महंगाई के दौर में यह दोनों गिफ्ट किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होंगे।

दोनों ही गिफ्ट का फायदा करीब 1 करोड़ लोगों को होना संभव माना जा रहा है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है। बाकी डिटेल जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।

जानिए कितने महीने का आएगा डीए एरियर

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का 18 महीने का डीए एरियर का पैसा रोक रखा है, जिसकी वजह कोरोना वायरस संक्रमण काल में हुई हानि बताई थी। कोरोना वायरस महामारी में साल जनवरी 2020 से जून 2021 यानी 18 महीने का डीए एरियर का पैसा रोक लिया।

कर्मचारी वर्ग तभी से अपनी तीन किस्तों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी कोई ऐसा आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अगले साल लोकसभा चुनाव होना है, जिससे पहले माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को यह बड़ी सौगात दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा आएंगे, जो राशि महंगाई में किसी डोज की तरह काम करेगी।

डीए बढ़ोतरी पर मिली गुड न्यूज

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इसके साथ ही डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जो राशि किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है। अब डीए बढ़ाया जाता है तो 1 जुलाई 2023 से दरें लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *