मात्र 6 लाख में मिलेगी सबसे सस्ती SUV, बेस्ट लुक और शानदार फीचर्स के साथ कीमत भी है कम।

इन दिनों मार्केट में SUV की डिमांड बढ़ते ही जा रही है ऐसे में सबसे सस्ती और छोटी SUV मार्केट में तहलका मचा रही है। ऐसे में Tata Punch, हाल ही में लांच हुई Hyundai Exter को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में मार्केट में एक और माइक्रो SUV उपस्थित है जिसका नाम है Nissan Magnite, यह इस वैरिएंट में सबसे सस्ती और ज्यादा फीचर्स देने वाली SUV है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से….

Nissan Magnite SUV 2023 का इंजन पावर है जबरदस्त

Nissan Magnite SUV 2023 के इंजन और ट्रांसमिशन पावर की बात करे तो इसमें आपको 1.0-लीटर का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन मिल रहा है जो कि 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल मैनुअल जो कि 100PS पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, यह भी उपलब्ध है। और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल सीवीटी इंजन के साथ आती है.

Nissan Magnite SUV 2023 का माइलेज

Nissan Magnite SUV 2023 के माइलेज की बात करे तो इसके धांसू इंजन के साथ इसमें आपको 20.0 kmpl का शानदार पैसा वसूल माइलेज देखने को मिल जाता है। ये कंपनी ने दावा किया है।

Nissan Magnite SUV 2023 में है स्मार्ट फीचर्स की भरमार

Nissan Magnite SUV 2023 में मिलने वाले फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको 8 इंच टचस्क्रीन, 7 इंच टीएफटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, वायरलेस एड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पुश-बटन स्टॉप/स्टार्ट, जेबीएल साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल जैसे जबरदस्त फीचर मिलते हैं। इतने सारे फीचर्स आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को एक अलग ही लेवल पर ले जाते है।

Nissan Magnite SUV 2023 में मिलते है 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

Nissan Magnite SUV 2023 के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको NCAP टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग वाले फीचर्स देखने को मिलते है। इसमें डायनेमिक्स कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, एबीएस, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Nissan Magnite SUV 2023 की कीमत मात्र इतनी सी…

Nissan Magnite SUV 2023 की कीमत की बात करे तो इसकी शुरुवाती कीमत 5.97 लाख रुपये रखी गयी है। इसके साथ जी इसके टॉप मॉडल की कीमत 9 लाख तक जाती है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment