धमाकेदार ऑफर में Maruti की ये लग्जरी कार मिल रही इतने रुपए सस्ती, जल्द खरीदें कहीं ऑफर हाथ से निकल ना जाए।

Maruti Swift: आम लोगों की मिनी कूपर कहीं जाने वाली मारुति स्विफ्ट का लुक हर किसी को पसंद आता है। बाजार में इसकी एक्स शोरूम कीमत भी ज्यादा नहीं है। यह 5 से 6 लाख रुपए में आपकी हो सकती है।

लेकिन भारत में ऐसे कई लोग हैं जो इस कीमत पर भी मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) नहीं खरीद सकते हैं। उनके लिए सेकंड हैंड कार खरीदना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। भारत में कारों की डिमांड काफी ज्यादा बड़ी है और इसमें सेकंड हैंड कारों का योगदान काफी ज्यादा है।

अब लोग भारी तादाद में ऐसी कारों को खरीदना पसंद करते हैं। और इस मार्केट में भी मारुति का बहुत बड़ा योगदान है। मारुति वेगनर, स्विफ्ट, अर्टिगा, अल्टो जैसी गाड़ियां इस मार्केट में काफी ज्यादा बिक रही है। ऐसे में आप भी चाहे तो ₹2 लाख में मारुति स्विफ्ट को खरीद सकते हैं। इस बजट में आपको एक अच्छी कार मिल जाएगी जो लंबे समय तक आपका साथ दे सकती है।

यहां मिलेगी सस्ती Maruti Swift

कंपनी की अपनी आउटलेट Maruti True Value पर स्विफ्ट के कई मॉडल मिलते है। आप यहां से मारुति स्विफ्ट बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यहां 2011 मॉडल स्विफ्ट की कीमत ₹2 लाख से भी कम है। इसकी कंडीशन अच्छी है लेकिन आप इसे लंबे समय तक अपने साथ नहीं रख सकते हैं। इसीलिए कम समय के लिए इस कार को खरीद सकते हैं।

ओएलएक्स पर भी मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के कई मॉडल बचने के लिए उपलब्ध है। दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर ही आपको 2014 मॉडल मारुति स्विफ्ट 2.57 लाख में मिल जाएगा। यह कार लाल कलर में मौजूद है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर लगती है। हालांकि यह मारुति स्विफ्ट का पुराना मॉडल है लेकिन दिखने में यह आज भी स्पोर्टी लगती है।

मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) में 1.2 लीटर का ड्यूल जेट 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 90 पीएस का पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

अन्य कारों की तरह यह कार भी सीएनजी मॉडल में भी उपलब्ध है। इसलिए इसकी माइलेज 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक जाती है। आप चाहे तो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस कार को खरीद सकते हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment