लग्जरी लुक के साथ बेहद ही कम कीमत में मिलेगी Mahindra XUV.e8, दमदार बैटरी पैक के साथ होगी 400km तक की धांसू रेंज।

नई दिल्ली:Mahindra XUV. E8. देश और दुनिया में इस समय नए तकनीक वाली गाड़ियों का मांग है, जी हां यहां पर हम बात कर रहे हैं ईवी के बारे में आने वाले समय में इन्हीं का दौर है, जिससे देश में देशी से लेकर विदेशी कंपनी अपने ईवी के बड़े -बड़े प्लान पर काम कर रही है, हाल ही में महिन्द्रा कंपनी ईवी को लेकर बड़ा बेड़े लोगों के सामने रखा था, जिसे एक के बाद में एक कार को ल़ॉन्च करने वाली है।

हाल ही में टाटा की आने वाल हैरियर और सफारी ईवी की खबर आई थी है, जिससे इन ईवी को को टक्कर देने के लिए महिंद्रा XUV700 EV को XUV.e8 नाम से लॉन्च करने वाली है। जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इस जबरदस्त लुक डिजाइन में आ रही XUV700 EV

दरअसल XUV700 EV पेटेंट डिज़ाइन लीक हुआ है जिसमें पता चलता है कि XUV.e8 में मौजूदा XUV 700 के समान अधिकांश बॉडी पैनल होंगे, और इसमें कुछ ईवी-स्पेसिफिक बदलाव किए जा सकते हैं। ईवी के प्रोडक्शन मॉडल में XUV 700 EV में एक यूनिक फ्रंट फेसिया, एक फुल वाइड एलईडी लाइट बार मिलेगा। कंपनी इसके फ्रंट ग्रिल बिल्कुल नई और पूरी तरह से सील होगा जो इसके दोनों ओर बिल्कुल नया हेडलैंप डिज़ाइन होगा।

XUV.e8 में ऐसा होगा दमदार पावरट्रेन

कंपनी कई बार में इस ईवी को लोगों के सामने पेश कर चुकी है, जिससे काफी डीटेल्स सामने आई है। वही महिंद्रा ने पहले पुष्टि की थी कि XUV.e8 में ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ 80kWh के बैटरी पैक से जुड़े मोटर्स, दो पावर आउटपुट – 230hp और 350hp जेनरेट करेंगे, ऐसे में इस बैटरी पैक से ये ईवी लगभग 300 से 450 किलोमीटर तक रेंज दे सकती है।

वही मार्केट में XUV.e8 लॉन्च होने के बाद में इसका सीधा मुकाबला जल्द आने वाली हैरियर EV और सफारी EV से होगा। कंपनी के इस कार के साइज की बात करें तो XUV700 की तुलना में 45 मिमी लंबी, 10 मिमी चौड़ी और 5 मिमी ऊंची होगी और इसका व्हीलबेस 7 मिमी अधिक लंबा होगा। वही XUV700 EV (XUV.e8) 2024 के अंत तक बाजार में लॉन्च होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *