क्या आपको पता हैं भारत में सोने की खदान कहां-कहां है ?

Gold in India : सोना एक बहुमूल्य धातु है, जो दुनिया के कई देशों से निकाली जाती है। इन देशों में भारत भी शामिल है, लेकिन सबसे ज्यादा सोना चीन में निकाला जाता है।

भारत में कई जगहों पर ऐसी खदानें हैं, जहां से सोना निकाला जाता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दुनिया में सोने के खनन की शुरुआत के बाद से अब तक करीब दो लाख टन सोना निकाला जा चुका है।

भारतीय महिलाओं के पास 21 हजार टन सोना है. यह मात्रा सबसे ज्यादा है और यहां तक कि दुनिया के शीर्ष पांच बैंकों के पास भी इतना सोना रिजर्व नहीं है।

भारत में सोने का सबसे अधिक उत्पादन कर्नाटक राज्य में होता है। यहां कोलार एहुट्टी और ऊटी नामक खदानों से भारी मात्रा में सोना निकाला जाता है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश और झारखंड की हीराबुद्दीनी और केंड्रूकोचा खदानों से भी सोना निकाला जाता है।

सोना आमतौर पर अकेले या पारे या चांदी के साथ मिश्रधातु के रूप में पाया जाता है। सोना कैल्वाराइट, सिल्वेनाइट, पैट्ज़ाइट और क्रेनाइट अयस्कों के रूप में भी पाया जाता है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment