टाटा की ये कार जीतेगी ग्राहकों का दिल, बेहतरीन माइलेज और धांसू फीचर्स के साथ जाने कीमत।

भारत की कम माइलेज वाली कारों में टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार टिएगो भी शामिल है इसकी फ्यूल एफिसिएंसी 20.09 kmpl तक है। साथ ही शानदार लुक और बहुत सारे फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन हैं इस कार को आप भी खरीदने का विचार करे रहे हैं तो आज हम आपको इसके सभी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Tata Tiago को भारत की सबसे सुरक्षित कार में से एक माना जाता हैं इसकी कीमत 5.45 लाख रुपये से शुरू होती है। टिएगो पेट्रोल के कुल 9 वेरिएंट्स हैं।

Tata Tiago पेट्रोल के वेरिएंट

टाटा टिएगो हैचबैक को भारत में XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ जैसे ट्रिम लेवल के कुल 15 वेरिएंट्स पेश किया है, जिनमें 9 वेरिएंट पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ हैं और बाकी इलेक्ट्रिक और सीएनजी ऑप्शन में हैं। टिएगो पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 5.45 लाख रुपये से लेकर 7.55 लाख रुपये तक है।

साथ ही इसमें आपको कई आकर्षक रंग भी देखने को मिलने वाले हैं और 1199 cc का जबरदस्त इंजन मिलेगा जो 84.48 बीएचपी तक की पावर जेनरेट करता है। यह हैचबैक मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। लुक और फीचर्स के मामले में भी यह कार बेहज जबरदस्त है।

Tata Tiago All Variants Price

टाटा टिएगो एक्स शोरूम प्राइस की बात करें तो Tiago XE मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये है। Tiago XT Option मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीम 5.90 लाख रुपये है। Tiago XT मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.20 लाख रुपये है।

Tiago XT Rhythm मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.50 लाख रुपये है। Tiago XTA AMT वेरिएंट की कीमत 6.75 लाख रुपये है। Tiago XZ Plus मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.90 लाख रुपये है। Tiago XZ Plus Dual Tone Roof मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.00 लाख रुपये है।

Tiago XZA Plus AMT वेरिएंट की कीमत 7.45 लाख रुपये है। Tiago XZA Plus Dual Tone Roof AMT पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.44 लाख रुपये है

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment