Tata Nexon भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च होगा, देखे इसके फीचर्स।

नई दिल्ली। Tata Nexon ने भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी का खिताब हासिल किया है। मार्केट में आने के बाद से यह कार बहुत तेजी से प्रसिद्ध हुई और तब से यह देश की बेस्टसेलिंग ईवी बनी हुई है। इसके बाद, टाटा की एक हैचबैक Tata Tiago दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी है। Nexon EV की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे लगातार अपडेट कर रही है और अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश करने जा रही है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) 14 सितंबर को Nexon EV Facelift 2023 को मार्केट में उतारेगी। वर्तमान में Nexon EV के दो वेरियंट्स उपलब्ध हैं: प्राइम और मैक्स। लेकिन अब कंपनी इन वेरियंट्स का नाम बदलकर मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) कर सकती है।

बजट में शानदार 5G स्मार्टफोन, अभी खरीदें Motorola G64 5G, POCO X6 Neo 5G, Realme 12x 5G, Samsung Galaxy F15 5G, और Vivo T3x 5G।<br>

मीडियम और लॉन्ग रेंज:

Nexon EV का मीडियम रेंज वर्जन दो ट्रिम्स और लॉन्ग रेंज वर्जन तीन ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। अभी तक चार ट्रिम्स के नाम सामने आए हैं: स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, और फियरलेस। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौन सा MR ट्रिम है और कौन सा LR ट्रिम। इन ट्रिम्स के साथ विकल्प के रूप में +सफिक्स पैकेज भी मिलेगा।

मैकेनिकल बदलाव:

आगामी Nexon EV फेसलिफ्ट में कोई मैकेनिकल बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि Nexon EV MR में 30.2kWh बैटरी जारी रहेगी जिसकी ARAI-अप्रूव्ड रेंज 312 किमी है। Nexon EV LR में 40.5kWh बैटरी होगी जिसकी रेंज 453 किमी (MIDC) है। इसमें दो चार्जिंग विकल्प उपलब्ध होंगे: 3.3kW या 7.2kW AC चार्जर।

OnePlus 11R पर अमेजन का धमाकेदार ऑफर, 30% छूट के बाद कीमत मात्र 27,999 रुपये।

पावर और टॉर्क:

MR वर्जन में 129 एचपी और 245 एनएम टॉर्क का आउटपुट होगा, जबकि LR में 143 एचपी और 250 एनएम का आउटपुट होगा। नए फेसलिफ्टेड मॉडल के सभी फीचर्स और डिजाइन अपग्रेड को देखते हुए इसकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है। यह फेसलिफ्टेड मॉडल हाल ही में अपडेट की गई महिंद्रा XUV400 EV को कड़ी टक्कर देगा।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment