iPhone का मार्केट डाउन करने जल्द लॉन्च होगा Realme का ये स्टाइलिश फोन, देखिए ऐसा होगा इसका लुक और डिजाइन।

नई दिल्ली: Realme 12 Pro: ब्रांडेड स्मार्टफोन रियलमी जल्द ही अपने 12 सीरीज के 2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी जल्द ही भारत में Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus को लॉन्च करेगी। इस सीरीज में आपको टेलीफोटो लेंस देखने को भी मिलेगा। अगर आप Realme स्मार्टफोन के फैन हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा बहुत इंतजार करना होगा। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले कंपनी ने एक टीजर जारी किया था जिसमे नो पेरिस्कोप नो फ्लैगशिप लिखा गया था। वहीं रियलमी 12 प्रो स्मार्टफोन में आपको 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। साथ ही इस सीरीज में आपको एक OV64B सेंसर का पेरिस्कोप शूटर के साथ मिलेगा जो 120x जूम सपोर्ट में मिलेगा।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके प्रो मॉडल में कम्पनी Snapdragon 7s Gen 2 का चिपसेट दिया है। इसमें पावर के लिए 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी मिल सकती है। प्लस मॉडल में आपको 64MP का Omnivision OV64B का सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा बेस और टॉप मॉडल को कंपनी ने 8/128GB और 8/256GB में लॉन्च किया जा सकता हैं।

इसके अलावा लॉन्चिंग से पहले मोबाइल फोन्स की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की गई हैं। जिसका लुक और डिजाइन एकदम शानदार दिया गया है। साथ ही इसमें बढ़िया कैमरा बंप भी दिया गया है। इस फोन के बारे में एक्स पर Sudhanshu1414 नाम के यूजर ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी फोन को 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।

लेकिन अगर आप सभी कोई फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको आने वाली रिपब्लिक सेल में कई फोन्स को बेहतरीन डिस्काउंट के साथ आप ग्राहक खरीद सकते हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment