अपने फीचर्स से मार्केट में तहलका मचाने आया Realme का ये धाकड़, पहली बार आई डीटेल्स बना देगी दीवाना।

नई दिल्ली: रियलमी (Realme ) मार्केट में बजट फोन में धांसू खासियत के लिए जानी जाती है, जिससे ग्राहकों को कंपनी के फोन पर काफी भरोसा होता है। वही कंपनी ग्राहकों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है, कंपनी ने नेक्स्ट स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रियलमी (Realme ) अपने Realme 10 को लॉन्च करने वाली है। पहली बार Realme 10 को Geekbench पोर्टल पर देखा गया है।

दरअसल आप को बता दे कि Realme ने हाल ही में बताया था है कि कंपनी 2023 साल भारत में नई Realme 10 सीरीज लॉन्च करेगी। वही आधिकारिक शुरुआत से कुछ महीने पहले, वेनिला Realme 10 स्मार्टफोन को गीकबेंच वेबसाइट कई जानकारी को देखा गया है, तो चलिए आप को इसके बारे में बताते हैं।

Realme 10 स्मार्टफोन की खासियत

Realme 10 स्मार्टफोन को गीकबेंच वेबसाइट पर पर MediaTek Helio 699 SoC और 8GB तक रैम के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर RMX3630 वाला एक Realme स्मार्टफोन गीकबेंच डेटाबेस पर सामने आया है। पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि यह मॉडल नंबर आगामी Realme 10 के साथ जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि डिवाइस एक एंट्री-लेवल Mediatek Helio G99 SoC से लैस होग। जिसे Mali-G57 GPU और 8GB RAM के साथ जोड़ा जाएगा।

वही Realme 10 को Android 12 दिया जा सकता है। हालाकि ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये है कि Realme 10 अगले साल मार्केट में आएगा तो लॉन्च के तुरंत बाद इसे एंड्रॉइड 13 अपडेट प्राप्त होगा। इसके अलावा, इसमें 483 अंकों का सिंगल कोर स्कोर और 1668 अंकों का मल्टी-कोर स्कोर है।

Realme 10 स्मार्टफोन में Battery

इससे पहले Realme 10 स्मार्टफोन को आईएस, एनबीटीसी, ईईसी और इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइटों सहित कई साइटों पर देखा गया है। डिवाइस को IECEE डेटाबेस पर भी देखा गया, जिससे डिवाइस की बैटरी क्षमता का पता चला। लिस्टिंग के मुताबिक, Realme 10 स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Realme 10 स्मार्टफोन कीमत

आप को बता दें कि Realme 10 स्मार्टफोन के बारे में अभी जानकारी आ रही है, जिससे खासियत के बारें में कुछ और ज्यादा बताना मुमकिन नही है। ऐसे में प्रोसेसर को देखते हुए, यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 150 डॉलर (12000 रुपये) से कम हो सकती है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment