OnePlus के इस स्मार्टफोन ने मार्केट में कि धमाकेदार एंट्री, बेस्ट लुक और 108MP कैमरे के साथ मिलेंगे स्टेंडर्ड फीचर्स।

नई दिल्ली: OnePlus Nord N30 SE: टेक मार्केट में ब्रांडेड स्मार्टफोन वनप्लस के फोन्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। जहां कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 से पहले एक सस्ता बजट वाला नया स्मार्टफोन अपने ग्राहकों के लिए लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N30 SE हैं, जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में लाने की तैयारियां की जा रही है। क्या आप इस मोबाइल फोन के बारे में जानना चाहते हैं अगर हां, तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

इन दो फोन जैसा होगा अपकमिंग Nord N30 SE

दरअसल, OnePlus Nord N30 SE को नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च हुए Nord N30 और Nord CE 3 Lite के जैसे मॉडल के साथ स्पॉट किया गया है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि नया फोन OnePlus Nord N30 SE अलग-अलग देशों में लाए गए Nord N30 और Nord CE 3 Lite जैसा हो सकता हैं। यह तीन फोन एक जैसे यानी ट्विन होंगे क्योंकि तीनों डिवाइस दिखने में एक जैसे होंगे।

जानें OnePlus Nord N30 SE का फीचर और उपलब्धता क्या है

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nord CE 3 Lite और Nord N30 की तरह ही OnePlus Nord N30 SE में आप ग्राहकों को Snapdragon 695 का चिपसेट साथ लाया जा सकता है। यह 6.72 इंच के डिस्प्ले के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (108 MP मेन, 2 MP मैक्रो, 2 MP डेप्थ) दिया जा सकता है। वही फोन के फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने के लिए 16MP का फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

वहीं डिवाइस में जान फूंकने के लिए 5,000 mAh की दमदार बैटरी साथ दी जा सकती है। जो Android 13 के आधार पर काम करेगा। फीचर के हिसाब से देखा जाए तो यह फोन दमदार लग रहा है।

हालांकि अभी इस फोन को लेकर कंपनी की ओर से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने और कीमत को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। तब तक आप को इसके लॉन्च होने तक का इंतजार करना होगा।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment