Tata Safari के नए मॉडल की सारी डिटेल्स आई सामने, इन अपग्रेड के साथ होगी लॉन्च नयी Tata safari

New Tata Safari: टाटा ने एसयूवी सेगमेंट पर काफी जोर दे दिया है। इस वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी अपनी तीन एसयूवी को अपग्रेड करेगी। जिसमें Tata Nexon, Tata Harrier और Tata Safari शामिल है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो टाटा नेक्सन के नए मॉडल को अगस्त 2023 तक लांच किया जा सकता है। वहीं हैरियर को त्योहार के सीजन में लांच किया जाएगा। जबकि टाटा सफारी (Tata Safari) के नए मॉडल को 2024 तक लांच किया जा सकता है। इस साल की बात करें तो टाटा पंच इलेक्ट्रिक (Tata Punch Electric) मॉडल को भी लांच किया जाएगा। हाल ही में टाटा सफारी को लेकर सामने आई है और आज हमारे बारे में बताएं।

2024 में लांच होने वाली टाटा सफारी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इस नए मॉडल को कई एडवांस फीचर्स के साथ लांच किया जाएगा। वही उसका डिजाइन भी काफी आकर्षक होने वाला है। 2023 ऑटो एक्सपो में हमने हरीयर इलेक्ट्रिक एसयूवी को देखा था। अब नई सफारी की स्टाइलिंग को कैरियर के कांसेप्ट कीवी के साथ मैच किया जाएगा।

नए मॉडल में वर्टिकल स्केड एलइडी हेडलैंप और एक नया फ्रंट फ्रेशिया मिलेगा। इसके अलावा इसके बोनट की चौड़ाई बधाई जाएगी और नए फ्रंट बंपर दिए जाएंगे। इसके पीछे की तरफ एलइडी टेल लाइट्स और अपडेटेड टेल गेट मिलने वाला है। इसमें कंपनी नया एलॉय व्हील भी ऑफर करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार इसमें 19 इंच के एलॉय व्हील मिलेगा।

फीचर्स की बात करें तो यह काफी ज्यादा एडवांस होने वाली है। इसके इंटीरियर में हमें नई सीट अपहॉलस्टरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने वाला है। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट, पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयर बैग, EBD और ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी इसमें ADAS फीचर्स भी दे सकती है।

आने वाली नई टाटा सफारी के इंजन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने वाला है। इसमें आपको वही 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। भारत में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV 700) से होगा जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment