नए अंदाज में नजर आई Maruti की ये लग्जरी कार, जबरदस्त लुक के साथ मिलेंगे Baleno से ज्यादा फीचर्स।

New Maruti WagonR: भारत में मारुति सुजुकी की कार काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसमें भी वैगन आर की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। फैमिली वालों से लेकर सिंगल लोगों तक इस कार को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

अपनी इसी पापुलैरिटी के चलते मारुति वेगनर (Maruti WagonR) देश की बेस्ट सेलिंग कार भी बनती है। वेगनर किसी खासियत को देखते हुए कंपनी भी इसे अपग्रेड करने का प्लान कर रही है। हालांकि मारुति ने इस पर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया है।

लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों का मानना है की पुरानी वेगनर को बहुत ही जल्द अपग्रेड किया जाएगा। अब इसे बिल्कुल ही नए प्लेटफार्म पर डिजाइन किया जाएगा या इसके पुराने मॉडल को ही अपग्रेड किया जाएगा। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ज्यादा उम्मीद है कि अभी के मॉडल को ही अपग्रेड कर इसे लॉन्च किया जा सकता है।

बदलेगा Maruti WagonR का लुक

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई मारुति वेगनर (Maruti WagonR) में काफी कुछ नया होगा इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को ही बदल दिया जाएगा। मारुति सुजुकी ने पिछले साल लॉन्च की अपनी सभी कारों में आधुनिक फीचर्स दिए हैं। Maruti Fronx और Maruti Jimny दो ऐसी कारें थी, जिन्हें अपने फीचर्स के कारण काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

इसलिए लोगों को उम्मीद है कि वैगन आर के फीचर्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इसमें भी आपको बलेनो वाले सभी फीचर्स मिल जाएंगे। हालांकि इस सब के कारण इसकी कीमत में भी बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन ग्राहकों को तब भी मारुति वेगनर (Maruti WagonR) उतनी ही पसंद आने वाली है।

नई Maruti WagonR के फीचर्स होंगे आधुनिक

नई मारुति वैगन आर (Maruti WagonR) की एक्सटीरियर में हमें सभी लाइट्स एलइडी मिलने वाला हैं। इसके अलावा इसके बंपर को भी नया लुक दिया जाएगा। मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि इसमें आपको टोयोटा ग्लैंजा वाला डंपर दिया जा सकता है।

हालांकि मारुति कुछ नया भी ट्राई कर सकती है। बात करें इंटीरियर की तो इसे पूरे तरीके से बदल दिया जाएगा। इसमें आपको 10 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले, सोनी म्यूजिक सिस्टम, एसी वेंट्स, इंटरनेट कनेक्टिविटी, वाई-फाई, एफएम रेडियो, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, एबीएस और दो एयरबैग जैसे सभी फीचर्स मिलने वाले हैं।

इन सभी शानदार फीचर्स के कारण इसकी कीमत ₹7 लाख के आसपास हो जाएगी। देखा जाए तो इस कीमत के बावजूद यह एक वैल्यू फॉर मनी कर होने वाली है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment