Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra लेनोवो इवेंट में पेश, जानें फीचर्स और लॉन्च डेट।

मंगलवार को Lenovo इवेंट में Motorola के नए स्मार्टफोन्स Razr 50 और Razr 50 Ultra की झलक दिखाई गई। यह इवेंट चीन में आयोजित किया गया था और इसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी। नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, और यूके में भी इस इवेंट का आयोजन किया गया था। इसके बाद चीनी कंपनी ने Moto Razr 50 Ultra के लॉन्च की जानकारी दी और बताया कि यह कब मार्केट में आएगा।

फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन की सेल Amazon पर होगी। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा और यह फोन IPX8-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इस फोन की सीधी टक्कर Galaxy Z Flip 6 के साथ होने वाली है। Moto Razr 50 Ultra को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। X हैंडल पर कंपनी की तरफ से इसका टीज़र भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह फोन मार्केट में धूम मचाने वाला है।

भारतीय बाजार में दमदार वापसी, टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और खासियत।<br>

स्पेसिफिकेशन

  • शेड्स: Moto Razr 50 Ultra को भारत में Midnight Blue, Spring Green और Peach Fuzz शेड्स में लॉन्च किया जाएगा।
  • इंटीग्रेशन: इसमें Moto AI और Google Gemini इंटीग्रेशन भी मिलेगा।
  • कवर डिस्प्ले: 4 इंच pOLED कवर डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन।
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट।
  • बैटरी: 4,000 mAh की बैटरी।
  • चार्जिंग सपोर्ट: 45W चार्जिंग सपोर्ट।

Amazon पर फोन के कुछ फीचर्स को हाइलाइट किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह फोन स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन होने वाला है।

नेटफ्लिक्स द्वारा लॉन्च किया गया नया मुफ्त ऐड-सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन प्लान, फ्री में ले मूवी और कंटेंट का आनंद।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment