मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन: एक फ्यूचरिस्टिक क्रॉसओवर का नया अध्याय

फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन: एक्सक्लूसिव लॉन्च

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय क्रॉसओवर फ्रॉन्क्स का वेलोसिटी एडिशन लॉन्च किया है। इस नए एडिशन में 14 विभिन्न वेरिएंट्स शामिल हैं, जिनकी एक्स शोरूम प्राइस 7.29 लाख रुपये से शुरू होती है। ध्यान दें कि यह प्राइस लिमिटेड पीरियड के लिए है।

इंजन ऑप्शंस और ट्रांसमिशन

फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। ये वेरिएंट्स मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध हैं।

डिजाइन और टेक्नोलॉजी

फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन में शेप ऑफ न्यू फिलॉसफी को अपनाया गया है। इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, कटिंग एज टेक्नॉलजी, जबरदस्त ग्राउंड क्लियरेंस और कमांडिंग प्रजेंस शामिल हैं।

MXmoto M16: भारतीय सड़कों की शान नई इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, जानिए इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।

फ्रॉन्क्स 1.2 लीटर वेलोसिटी एडिशन की खासियतें

सिग्मा वेरिएंट

  • ब्लैक और रेड पेंटेड गार्निश वाला फ्रंट बंपर
  • हेडलैंप गार्निश
  • व्हील आर्च गार्निश
  • ऑपुलेंट रेड कलर वाला फ्रंट ग्रिल गार्निश

डेल्टा, डेल्टा प्लस और डेल्टा प्लस ऑप्शनल वेरिएंट्स

  • ब्लैक और रेड कलर वाला फ्रंट बंपर पेंटेड गार्निश
  • हेडलैंप गार्निश
  • व्हील आर्च गार्निश
  • रेड इन्सर्ट बॉडी साइज मोल्डिंग
  • ब्लैक और रेड रियर बंपर पेंटेड गार्निश
  • इल्यूमिनेटेड डोर सील गार्ड
  • रेड डैश डिजाइनर मैट
  • ब्लैक और रेड रियर अपर स्पॉयलर एक्सटेंडर
  • रेड डैश गार्निश वाला ओआरवीएम कवर

फ्रॉन्क्स 1.0 लीटर टर्बो वेलोसिटी एडिशन की खासियतें

डेल्टा प्लस वेरिएंट

  • ग्रे और रेड एक्सटीरियर स्टाइलिंग किट
  • डोर वाइजर प्रीमियम
  • रेड डैश फिनिश वाले ओआरवीएम कवर
  • नेक्सक्रॉस ब्लैक फिनिश सीट कवर
  • कार्बन फिनिश इंटीरियर स्टाइलिंग किट
  • 3डी बूट मैट

अल्फा और जीटा वेरिएंट्स

  • ग्रे और रेड एक्सटीरियर स्टाइलिंग किट
  • रेड इंसर्ट वाली बॉडी साइड मोल्डिंग
  • नेक्सक्रॉस सीट कवर
  • कार्बन फिनिश इंटीरियर स्टाइलिंग किट

टाटा मोटर्स की धमाकेदार वापसी: 70% हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक कार की बाजार में धूम।

फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन

मारुति सुजुकी का यह नया वेलोसिटी एडिशन न केवल अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ आता है, बल्कि इसमें अनेक नई खूबियां भी शामिल हैं। अगर आप एक नई क्रॉसओवर खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment