30kmpl माइलेज के साथ खरीदें Maruti की ये सस्ती कार, जबरदस्त लुक और फीचर्स के साथ देखे कीमत।

Maruti Alto: मारुति देश ही नहीं बल्कि विश्व में सबसे ज्यादा कार बनाती है। पिछले साल का आंकड़ा देखें तो 2023 में कंपनी ने तकरीबन 20 लाख कारें बेची है। इसमें सबसे ज्यादा Maruti Baleno, WagonR, Swift और Ertiga जैसी कारों की बिक्री हुई है।

इसके अलावा इसमें Fronx, Brezza और Jimny भी शामिल हो चुकी है। इन सभी कारों की डिमांड भारत में काफी ज्यादा है । लेकिन इन सभी की ब्रांड इमेज अल्टो के सामने फीकी पड़ जाती है।

Maruti Alto हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रही है। छोटी फैमिली के लिए इसे 21वीं सदी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अभी तक यह सब की फेवरेट बनी हुई है।

कुछ समय पहले अल्टो सीएनजी को भी लॉन्च किया गया था जो 30 किलोमीटर से भी ज्यादा का माइलेज देती है। हालांकि घटती सेल्स के कारण अब कंपनी इस कर को बंद करने वाली है। अगर आप एक अल्टो खरीदना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इसे खरीदना होगा। कंपनी बहुत ही जल्दी पुरानी अल्टो को बंद करने वाली है।

Maruti Alto में है ये सब

मारुति अल्टो (Maruti Alto) में 999 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अच्छा खासा पावर जेनरेट कर लेता है। अगर आप शहर भर में कार चलना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन कर हो सकती है। इसकी कीमत भी ₹400000 से लेकर ₹500000 के करीब है।

इसीलिए यह आपकी जेब भी हल्की नहीं करेगी। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको यह सभी कुछ देखने को मिल जाएगा जो कार ड्राइव करने के लिए जरूरी है। सेफ्टी के लिए इसमें अब दो एयरबैग भी मिलते हैं। लुक के मामले में यह पुरानी सेंट्रो की तरह लगती है।

सस्ते में Maruti Alto

आप चाहे तो सेकंड हैंड मार्केट से पुरानी अल्टो को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहर में आपको कई बड़े-बड़े मार्केट मिल जाएंगे जहां पर पुरानी कारों को काफी कम कीमत पर बेचा जाता है। यहां मारुति अल्टो 1 से 2 लाख रुपए में मिल जाती है।

वही ऑनलाइन कई वेबसाइट है, जहां पर यह कर वारंटी के साथ बेची जा रही है। आप आज ही मार्केट से जाकर इसे खरीद सकते हैं और अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment