Mahindra की इस 7 सीटर कार के हुए सभी दीवाने, लग्जरी लुक और फीचर्स से जीत रही सबका दिल।

Mahindra XUV700 कार का टर्बो इंजन 200 PS पावर का है तथा इस कार में आपको 12 स्पीकर मिलते हैं तथा यह कार 380 NM का पीक टाॅर्क जनरेट करता है।

Mahindra XUV700 कार की विशेषताएं

भारत में महिंद्रा की कार को लोग बहुत अधिक पसंद करते हैं, इसीलिए बाजार में इस कार की डिमांड दिन – प्रतिदिन बहुत अधिक बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर के महीने में कंपनी ने 9297 यूनिट सेल की, इससे पहले सितंबर के महीने में भी 8555 कार सेल की।

वर्तमान समय में यदि देखा जाए, तो महिंद्रा की कार को खरीदने के लिए लगभग 25 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है और यदि मीडिया के आंकड़ों को भी देखा जाए, तो साल 2023 में कंपनी ने 70000 यूनिट की डिलीवरी पेंडिंग की है।

महिंद्रा की कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स

महिंद्रा की कार में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस कर में आपको पांच विभिन्न प्रकार के अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिमसे से आप अपने पसंद अनुसार किसी भी कलर का चुनाव कर सकते हैं। इस कार में आपको मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिलते हैं।

Mahindra XUV700 कार में आपको 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है तथा इस कार में आपको पांच और सात सीट का ऑप्शन भी मिलता है। महिंद्रा की कार में 1999 cc और 2198 cc का इंजन ऑप्शन मिलता है और इस कार की सबसे अच्छी बात है, कि यह डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन में उपलब्ध है।

महिंद्रा कार में ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प

यह न्यू जनरेशन पर आधारित कार है, इसीलिए इसमें आपको टर्बो इंजन का ऑप्शन मिलता है तथा इसमें आपको 12 स्पीकर भी मिलते हैं। महिंद्रा कार की शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपए है तथा इस कार का टॉप मॉडल 26.57 लाख रुपए में उपलब्ध है। महिंद्रा कार में आपको 200 PS पावर मिलता है, जो कार को बेहतर गति प्रदान करने में सहायता करता है। Mahindra XUV700 की कार 152.87 से लेकर 197.13 bhp की पावर जेनरेट कर सकती है। इस कार में 4 व्हील ड्राइव आप्शन उपलब्ध है।

पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल

महिंद्रा की कार में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7 एयरबैग दिए गए होते हैं, इस कार में आपको AX और MX ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। महिंद्रा की कार में आपको क्रूज कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment