अब आपके बजट में होगी ये Mahindra की नई कार, लुक से लेकर फीचर्स सब है लाजवाब।

Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा ने कुछ दिनों पहले ही बाजार में अपनी नई एसयूवी XUV400 EV फेसलिफ्ट को उतारा है। कंपनी ने इसमें अपडेटेड इंटीरियर के साथ ही कई नए फीचर्स को जोड़ा है। अब यह आपको EC प्रो और EL प्रो जैसे दो वेरिएंट में मिल जाएगी। जिनकी कीमत 15.49 लाख रुपये (3.3kW AC चार्जर), 16.74 लाख रुपये (7.2kW AC चार्जर) और 17.49 लाख रुपये (7.2kW AC चार्जर) रखी गई है।

XUV400 EV फेसलिफ्ट को बाजार में पेश करने के बाद अब कंपनी अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV300 Facelift को लॉन्च करने की है। इसमें भी कंपनी XUV400 EV की तरह ही कई नए अप्डेट्स देगी। Mahindra XUV300 Facelift के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। वहीं कंपनी इसे लेटेस्ट एड्रेनोएक्स यूजर इंटरफेस से लैस होगी और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी देगी।

Mahindra XUV300 Facelift के आधुनिक फीचर्स की डिटेल्स

Mahindra XUV300 Facelift के इंटीरियर में आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके सेंटर कंसोल में अपडेट करेगी। कंपनी इसके हाई एंड वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ भी दे सकती है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। कंपनी की इस नई एसयूवी में आपको 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नई सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स आपको मिल सकते हैं।

Mahindra XUV300 Facelift का इंजन और पावरट्रेन

Mahindra XUV300 Facelift में आपको पहले की तरह की 1.2L टर्बो MPI, 1.2L टर्बो GDI और 1.5L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। जिनकी कीमत क्रमशः 110PS, 130PS और 117PS की पॉवर प्रोड्यूस करने की है। इस एसयूवी में बेहतर ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। इसमें आपको पहले के मुकाबले काफी ज्यादा ट्रांसमिशन मिलने वाला है।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment