Mahindra की इस Bolero ने मार्केट में आते ही मचाई धूम, स्टाइलिश लुक और फीचर्स से जीतेगी सबका दिल।

Mahindra Bolero: महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी कई एसयूवी को लॉन्च कर चुकी है। लेकिन बोलेरो की टक्कर की एक भी गाड़ी आज तक नहीं बनी है। एक जमाना था जब टाटा सुमो इस गाड़ी को टक्कर दिया करती थी लेकिन अब उसके जाने के बाद यह सेगमेंट पूरी तरीके से बोलेरो का हो चुका है। इसी को देखते हुए कंपनी ने इसे नया अपडेट देने का फैसला किया है।

बहुत कुछ खास मिलने वाला है। कई महीनो से इसकी लॉन्च की डिटेल सामने आ रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस पर अपना कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन हमें बहुत ही जल्द महिंद्रा बोलेरो के दर्शन हो सकते हैं। और यह एसयूवी फिर से ग्रामीण इलाकों पर छा जाएगी। गांव के लोगों को आज भी महिंद्रा बोलेरो काफी ज्यादा पसंद है और नए फीचर्स के आने के बाद इसकी बिक्री और भी बढ़ जाएगी।

नई महिंद्रा बोलेरो के स्पेसिफिकेशंस में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। इसमें आपको वही पुराना इंजन देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार इसमें डीजल का विकल्प नहीं दिया जाएगा। इसके पेट्रोल इंजन द्वारा काफी ज्यादा पावर जेनरेट किया जा सकता है। वही यह इस बार भी बजट में आने वाली है। इसमें आपको जो भी बदलाव देखने को मिलेंगे वह इसके इंटीरियर में है।

हालांकि एक्सटीरियर में भी आपको थोड़ा सा यूनिक डिजाइन देखने को मिल सकता है। वही नई बोलेरो में महिंद्रा का ट्विन पिक लोगो दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक नया कलर ऑप्शन भी मिलेगा, जो कई लोगों को पसंद आ सकता है। बात करें इसके इंटीरियर की तो इसमें आपको डुएल टोन डैशबोर्ड, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, चार एयरबैग, स्टेरिंग माउंटेड कंट्रोल और कई सुविधाजनक फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स या कीमत की कोई बात नहीं की है। लेकिन इसकी कीमत ₹10 लाख से शुरू होकर 13 लाख रुपए तक जा सकती है।

आने वाले समय में हमें भारतीय सड़कों पर सिर्फ एसयूवी ही देखने को मिलेंगे। महीने दर महीने इ सेल्स काफी ज्यादा हो रही है। यही कारण है कि कई कंपनियां एसयूवी बनाने पर काफी ज्यादा ध्यान दे रही है। इसमें अब मारुति भी शामिल हो चुकी है। मारुति ने ब्रेजा के बाद Jimny और Fronx जैसी जबरदस्त एसयूवी को लॉन्च किया है और आने वाले समय में भी हमें कई नए विकल्प देखने को मिलेंगे।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment