Tata Mahindra की वाट लगाने आई Honda की ये नई Electric कार, किलर लुक और फीचर्स से जीतेगी सबका दिल।

Honda Electric Car: विश्व की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक होंडा मोटर कि भारत में हिस्सेदारी दिनों दिन कम होती जा रही है। कभी यह भारतीय मार्केट पर राज किया करती थी। लेकिन अब इसकी गाड़ी काफी कम देखने को मिलती है।

भारतीय बाजार में ग्रोथ हासिल करने के लिए कंपनी ने हाल ही में एक एसयूवी को लांच किया था और आने वाले समय में कंपनी काफी नए-नए कारों को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। फिलहाल उनकी तीन कारें भारत में बिकती है और बहुत ही जल्द कुछ नई कारों को लाया जा सकता है।

लॉन्च होगी Honda Electric Car

हाल ही में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब होंडा के अध्यक्ष और सीईओ से भारत में उनके व्यवसाय को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने एक विस्तृत प्लान को सबसे सामने रखा है। उन्होंने बताया है कि 2030 तक वह पांच नई कारों को लॉन्च करेंगे जिसमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होने वाली है।

होंडा अब इलेक्ट्रिक कार को प्राथमिकता देते हुए उनकी बैटरी और मोटर पर काम कर रही है और 3 वर्षों के भीतर ही उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार बाजार में लॉन्च हो जाएगी। साथ ही होंडा ने फैसला किया है कि वह 2040 तक अपनी सभी ICE कारों को बंद कर इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट हो जाएगी।

होंडा के अलावा कई बड़ी कंपनियों ने जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य रखते हुए अपनी पेट्रोल और डीजल वाली कारों को बंद करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि होंडा अपनी पहली इलेक्ट्रिक कर को कैसे डिजाइन करती है। वहीं इसकी रेंज और फीचर्स क्या-क्या होने वाले हैं।

अगर कंपनी एक वैल्यू फॉर मनी इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में पेश करती है तो टाटा और महिंद्रा को काफी ज्यादा नुकसान होने वाला है। जहां Tata Nexon EV आज देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कर है। वही महिंद्रा भी अब धीरे-धीरे इस सेगमेंट में काफी ज्यादा आगे बढ़ रही है और 2026 तक इस सेगमेंट में खुद को स्थापित कर लेगी।

होंडा ने कुछ समय पहले सोनी के साथ हाथ मिलाया था। जिसमें कार के फीचर्स को सोनी खुद देखने वाली थी। अब देखना होगा कि यह दोनों कंपनियां मिलकर कितना कमाल कर पाती हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment