Gold-Silver Price:- सोने चांदी फिर हुवा सस्ता जलदी ख़रीदे

Gold-Silver Price 23 June 2023: शादियों के सीजन खत्म होने पर हैं और सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव काफी तेजी से बढ़े है। साल भर में सोने-चांदी के भाव ने कई रिकॉर्ड बनाए है। इस समय सोना-चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। इन सबके बावजूद शुक्रवार को आज फिर सोने चांदी के दाम में गिरावट आई है। खरीदने का सबसे अच्‍छा मौका और आज ही खरीदी का मूड बना चुके हैं। तो देखें आज क्या है सोने और चांदी के ताजा रेट…

जानें सोने चांदी का बाजार में क्या है दाम (Gold-Silver Price)

  • 24 कैरेट सोने का भाव – 59,020
  • 22 कैरेट सोने का भाव – 54,100

महानगरों में सोने का भाव

चैन्नई में रेट

  • 22 कैरेट – 54,450
  • 24 कैरेट – 59,400

मुंबई में रेट

  • 22 कैरेट – 54,400
  • 24 कैरेट – 59,020

दिल्ली में रेट

  • 22 कैरेट – 54,250
  • 24 कैरेट – 59,170

कोलकाता

  • 22 कैरेट – 54,100
  • 24 कैरेट – 59,020

बंगलौर

  • 22 कैरेट – 54,100
  • 24 कैरेट – 59,020

चांदी का ताजा भाव (Silver Rate Today)

71,500 रुपए प्रतिकिलो

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता (Gold-Silver Price)

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना (Gold-Silver Price)

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर? (Gold-Silver Price)

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment