सिट्रोएन ने लॉन्च किया धोनी एडिशन: एक नई सौगात क्रिकेट प्रेमियों के लिए, जानिए इसकी पूरी डिटेल।

फ्रेंच कार कंपनी सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में अपनी सी3 एयरक्रॉस एसयूवी का विशेष धोनी एडिशन लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन कार की केवल 100 यूनिट ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए यह कार किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है।

कीमत 11.82 लाख रुपये से शुरू

सिट्रोएन ने हाल ही में क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अब धोनी एडिशन सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर है। इस विशेष एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 11.82 लाख रुपये से शुरू होती है। धोनी एडिशन एसयूवी की सबसे खास बात यह है कि इसे खरीदने वाले ग्राहकों को एमएस धोनी के सिग्नेचर वाला ग्लव भी मिलेगा।

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 सीएनजी: परिवार के लिए किफायती और माइलेज की धांसू पसंद।

सी3 एयरक्रॉस में धोनी की खास चीजें

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन में धोनी के डिकेल्स के साथ आकर्षक डिज़ाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों के प्यार को ध्यान में रखते हुए इस एडिशन में कई खास ऐक्सेसरीज मिलती हैं। इनमें धोनी डिकेल्स, कलर कॉर्डिनेटेड सीट कवर्स, कुशन पिलो, सीट बेल्ट कुशन, इल्यूमिनेटेड सिलव प्लेट्स और फ्रंट डैशकैम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

धोनी फैंस के लिए सुनहरा मौका

सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर शिशिर मिश्रा ने सी3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन को लॉन्च करते हुए कहा कि यह लिमिटेड एडिशन एसयूवी धोनी की लीजेंडरी यात्रा, अवसर और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का ट्रिब्यूट है। धोनी के फैंस के लिए यह एक अच्छा मौका है कि वे इस असाधारण कॉलैबरेशन को एक्सपीरियंस कर सकें। देशभर के सिट्रोएन डीलरशिप पर सी3 एयरक्रॉस स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

वनप्लस का डबल धमाका: वनप्लस 12 और बड्स 3 सीरीज़ लॉन्च, फीचर्स और कीमत का पूरा खुलासा।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment