एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Hyundai Creta, पहले के मुकाबले ज्यादा मिलेंगे फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम।

2024 Hyundai Creta facelift: बीते कुछ दिनों से 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (2024 Hyundai Creta Facelift) को लेकर बाजार में काफी चर्चा हो रही है। कंपनी ने ऑनलाइन इस एसयूवी के टेस्टिंग के दौरान की कुछ फुटेज को जाड़ी किया है। जिसे देखकर लोग काफी उत्साहित हो रहे हैं। आपको बता दें कि 16 जनवरी को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इस नई एसयूवी से पर्दा उठाया है।

कंपनी ने फरवरी 2020 में हुंडई क्रेटा के सेकंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था। उसके बाद से यह पहली बार है। जब कंपनी इसमें कई मेजर अपडेट करने वाली है। पहले इसके आधिकारिक स्केच के एक सेट को कंपनी ने जारी किया था। लेकिन अब इसके लास्ट प्रोडक्शन मॉडल के डिजाइन का कंपनी ने खुलासा किया है।

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (2024 Hyundai Creta Facelift) में नई पैरामीट्रिक ग्रिल को लगाया गया है। जिसके साथ आपको ब्लैक क्रोम मिलता है। इसमें एलईडी होराइजन पोजिशनिंग लैंप लगे हैं। वहीं कंपनी इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके पीछे की तरफ, कनेक्टेड एलईडी लाइट बार लगा है। आपको बता दें कि कंपनी ने टेल लैंप को एच-आकार के एलईडी एलिमेंट्स के साथ फिर से डिजाइन किया है।


कंपनी 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (2024 Hyundai Creta Facelift) में छह मोनो-टोन और एक डुअल-टोन कलर विकल्प देगी। जिसमें नया रोबस्ट एमराल्ड पर्ल कलर , फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट कलर शामिल हैं।

2024 Hyundai Creta Facelift के इंजन

इस एसयूवी में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल और 1.5-लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल इंजन शामिल हैं। इसमें मिलने वाले 1.5L NA पेट्रोल यूनिट की क्षमता 114 bhp पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क बनाने की है। बेहतर ट्रांसमिशन के लिए इसमें छह-स्पीड मैनुअल, छह-स्पीड ऑटोमैटिक, सीवीटी ऑटोमैटिक, सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और छह-स्पीड क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स दिए गए हैं।

smileनवीनतम खबरो के लिए हमारे साथ जुड़ेंsmile

Leave a Comment