ऐसा विचित्र रहस्यमय जंगल जिसके बारे में आप नही जानते होंगे , एक बार जरूर देखें पूरी रिपोर्ट।

अमेजन जंगल का रहस्य ; अमेजन के जंगल का रहस्य
रहस्य से भरी अमेजन जंगल(रहस्य) जगह को देखने वाले आज भी डर जाते है। यह जगह विषैले जीव-जंतु से भरी हुई है। यहां पर परमेश्वर ने विचित्र रहस्य को अलग-अलग रंगों से रंगा है। दूर तक फैली हुई हरियाली में हरे रंग और विशाल जल से भरी हुई नदी में नीला रंग प्रकृति को रहस्यमई बनाता है। यहां पर पेड़-पौधे एक दूसरे के कंधों पर लदे हुए है। यहां पर एक दो नहीं बल्कि अरबों की संख्या में पेड़-पौधे है। आसमान को छू लेने वाले पेड़ों की छाया हजारों लाखों तक फैली हुई है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इन वृक्षों ने यह जिद पकड़ी है कि सूर्य की रोशनी को धरती तक नहीं पहुंचने देंगे । इस कारण इस भयानक और रहस्यमई जंगल में दिन के समय भी घना अंधेरा रहता है।

अमेज़न के वर्षावन धरती का सबसे बड़ा जंगल है इसका आकार इतना बड़ा है यह पूरे 8 देशों में फैला हुआ है । यहां के पेड़ इतने बड़े और घने है जिससे सूरज का प्रकाश यहां की जमीन तक नहीं पहुंच पाता । यह हमेशा लोगों को ऐसी चीजें मिलती रहती है जो वाकई में विचित्र है । यह जंगल हमारी पृथ्वी के फेफड़े हैं पृथ्वी का 20% ऑक्सीजन अमेज़न के जंगल से आता है । अमेज़न के जंगल में सबसे ज्यादा प्रजाति के जीव-जंतु पाए जाते हैं यह प्राकृतिक सुंदरता के साथ काफी खतरनाक और रहस्यमई भी है । यह साउथ अमेरिका में लगभग 70 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है यह वर्षावन बेहद विशाल और प्राकृतिक खूबियों से भरपूर है । प्राकृतिक सुंदरता से भरा यह जंगल धरती के वातावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने का काम करता है । आज हम आपको अमेज़न जंगल के रहस्यों के बारें में जानकारी देगें ।

आइए जानते है कहा है अमेजन का विचित्र जंगल ।


रहस्यमई खौफनाक दुनिया का एक अद्भुत जंगल जो अमेरिका से ब्राजील तक लगभग 9 देशों में फैला हुआ है। अमेजन के जंगलों से ब्राज़ील, कोलंबिया, पेरु, वेनेजुएला, बोलिविया, इक्वेडोर, सुरनाम, गुयाना और फ्रेंच गुयानाजुड़े हुए है। अमेजन के जंगल का क्षेत्रफल लगभग 55000000 किलोमीटर है। खौफनाक अमेजन जंगल का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा 9 वां देश बन सकता है।

दुनिया में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का स्रोत अमेजन का जंगल है। बताया जाता है कि पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का 20% ऑक्सीजन की आपूर्ति अमेजन जंगल करता है। इस कारण खौफनाक अमेजन जंगल को धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है।

अकेले वर्षा का विश्व में 62 % योगदान

अकेले विश्व का 62% वर्षा वन का हिस्सा Amazon Rainforest के जंगलों से ही आता है। आपको क्या पता है कि अमेज़न वर्षावन के जंगल का क्षेत्रफल लगभग 5.6 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। जो कि हमारे भारत देश के कुल क्षेत्र से भी ज्यादा है। इससे आप समझ सकते हैं कि Amazon Rainforest कितना बड़ा जंगल है। अमेज़न वर्षावन का जंगल पूरी पृथ्वी का लगभग 4% भाग में फैला हुआ है।

कई विचित्र प्रजातियां एनाकोंडा जैसे इसी जंगल में उपस्थित।

Amazon Forest के जंगल में लगभग 17,000 से भी ज्यादा केवल पेड़ के प्रजाति पाए जाते हैं। यहां पर 30,000 से भी ज्यादा केवल कीड़े की प्रजाति पाई जाती है। और क्या आपको पता है केवल Amazon के River में 5000 से भी ज्यादा मछली की प्रजाति पाई जाती हैं। और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जंगल में 3000 से भी ज्यादा मकड़ी (spider) की प्रजाति पाई जाती है।

एनाकोंडा के बारे में तो आपने सुना ही होगा. ये विशालकाय सांप होते हैं, जो अमेजन की जंगलों में मौजूद नदी में अधिक पाए जाते हैं. इसके अलावा इन नदियों में पिरान्हा जैसी खतरनाक मछली और बिजली पैदा करने वाली मछलियां भी पाई जाती हैं. वहीं, कई तरह की जानलेवा बीमारियां फैलाने वाले पिशाच चमगादड़ भी इसी जंगल में पाए जाते हैं, यानी कुल मिलाकर यह जंगल एक खतरनाक जगह है, जहां जाना मौत के मुंह में जाने के समान है ।

गर्म पानी नदी

गर्म पानी की नदी का रहस्य

Amazon Rainforest के जंगल में एक ऐसी नदी है जिसका टेंपरेचर लगभग 110°C है। जिसमें कहीं कहीं पानी उबलता हुआ अभी दिखाई देता है। यहां का पानी बहुत ज्यादा ही गर्म होता है। यहाँ के कुछ जनजाति लोग अगर किसी जनजाति के वासी की मौत हो जाती है तो उस बॉडी को जलाने और दफनाने के बजाय इस नदी में बॉडी को डाल देते है। कुछ जनजातियों का मानना है इस नदी को स्वर्ग का द्वार भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *