व्हाट्सएप सर्वर डाउन: भारत में भी WhatsApp का सर्वर हुआ डाउन, यूजर WhatsApp पर नहीं भेज पा रहे संदेश, दोपहर 12:36 बजे से WhatsApp का सर्वर डाउन हो गया है। दीपावली के इस पर्व पर व्हाट्सएप के सर्वर डाउन ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया है। व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को बिना सूचना दिए अचानक 25 अक्टूबर 2022 को व्हाट्सएप का सर्वर डाउन कर दिया, जिससे देश और दुनिया के कई देशों में व्हाट्सएप पर मैसेज और वीडियोस इधर-उधर जाना अचानक बंद हो गए।
व्हाट्सएप सर्वर डाउन: अचानक सर्वर डाउन होने से यूजर्स हैरान हो गए। दिवाली के पर्व पर व्हाट्सएप का अधिक उपयोग किया जाता है। यह घटना पहली बार देखने को नहीं मिली है बल्कि व्हाट्सएप द्वारा कई बार इसका सर्वर डाउन कर दिया गया है। किसी Tecnology मिस्टेक के चलते व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो सकता है। वर्तमान में फिलहाल व्हाट्सएप ने बिना बताए सर्वर डाउन किया है,इसका कारण बाद में ही पता चल पाएगा। व्हाट्सएप द्वारा साफ्टवेयर में किसी बदलाव को लेकर भी ऐसा किया जा सकता है।