Weather Today: उत्तर से आने लगी हवाएं, मंदसौर जिले में छाई पहली सीजन की घनी धुंध, आज हो सकती है बारिश

मौसम आज के मौसम समाचार: मंदसौर शहर सहित जिले में बुधवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। शहर सहित जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को ठंड की दस्तक का अहसास हुआ। ठंड की शुरुआत के दिन ही शहर में इतना कोहरा छाया कि सुबह करीब 8 बजे बाद सड़कों पर 20 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा था। वाहन चालकों को लाइट चलाकर सफर करना पड़ा। मौसम में ठंड घुलने की वजह से रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 9 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा और धूप निकलते ही कोहरा कम होने लगा। शहर में सुबह ठंड और कोहरा देखने को मिला और साथ ही दोपहर में तेज गर्मी का असर रहा। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का हाल: आज बारिश होने के आसार

मौसम समाचार मध्यप्रदेश: मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर से हवाएं चलने लगी है। ठंडी हवाएं हाल ही में हुई बारिश की नमी के साथ मिलकर कोहरा बना रहीं हैं। तीन दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 15 दिनों में सुबह शाम ठंड का असर बढ़ जाएगा और गर्म कपड़ों की आवश्यकता रहेगी। इसी के चलते मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी और दक्षिणी हवाओं का टकराव मध्यप्रदेश में हों रहा है। शहर में गुरुवार को कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तीन दिनों तक पश्चिमी हवाओ का रूख रहेगा। इसके बाद धीरे धीरे प्रदेश में उत्तरी हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा और ठंड का असर तेज हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *