मध्यप्रदेश न्यूज़:- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाओं व बच्चों सहित 15 लोग घायल

मध्यप्रदेश न्यूज़:- खुरई के सागर रोड स्थित बायपास चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार और बाइक सवार दंपती सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। सभी घायलों को खुरई के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरई शहरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया।

मध्यप्रदेश न्यूज़:- मालथोन ब्लॉक के खिरिया सेमरा गांव के एक ही परिवार के सभी लोग राहतगढ़ ब्लॉक के जलंधर स्थित ज्वाला देवी मंदिर में नवरात्रि पर जवारे रखने के लिए गए थे। जवारे रखकर मंदिर से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। खुरई में सागर रोड स्थित बाइपास चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। इसमें एक बच्चे सहित 13 महिला श्रद्धालु घायल हो गई।। बाइक सवार दंपती भी घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *