मध्यप्रदेश न्यूज़: सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के धनोरा से उमरपानी रोड पर आज शाम लगभग 5:30 पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
मध्यप्रदेश न्यूज़: स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर धनोरा पुलिस को सूचना दी। धनोरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा लाए। उनको भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
उमरपानी से धनोरा आ रहे थे लोग
मध्यप्रदेश न्यूज़: उमर पानी से धनोरा कल्टीवेटर लेने आ रहे लोग जब टोरिया के मोड़ पर पहुंचे, तो ट्रैक्टर चालक हरिदास उइके अपना नियंत्रण ट्रैक्टर से खो बैठे, जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर अपलट गया। इस घटना से चालक और एक अन्य ट्रैक्टर की चपेट में आकर गम्भीर घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर मालिक को भी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

