पूल के सरिए पर गिरे डाक्टर:- अंधेरे में नाले में घुसी बाइक, डॉक्टर उछलकर सरियों पर गिरे, पेट और सिर में आईं गंभीर चोटें

मध्यप्रदेश न्यूज़: सागर के तिली मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में बाइक समेत डॉक्टर गिर गए। घटना में सरिया लगने से डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बीएमसी में एसआर पर पदस्थ डॉ. राजेश मीणा बाइक से रात के समय बस स्टैंड जा रहे थे। तभी तिली रोड पर जिला अस्पताल और बस स्टैंड के बीच निर्माणाधीन नाला अंधेरे के कारण नजर नहीं आया और डॉक्टर बाइक समेत नाले में घुस गए। दुर्घटना में डॉक्टर नाले पर लगे सरिया के जाल पर जा गिरे।

मध्यप्रदेश न्यूज़: घटना में एक सरिया डॉक्टर मीणा के पेट को चीरते हुए निकल गया। सिर में गंभीर चोट आई। इसी दौरान राहगीर नाले में लाइट देख और आवाज आने पर मौके पर पहुंचे। जहां देखा तो डॉक्टर सरियों के बीच बदहवास अवस्था में पड़े थे। लोगों ने तुरंत बीएमसी और डायल-100 पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बीएमसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां डॉक्टर को सरियों के बीच से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के पेट पर 25 टांके आए हैं।

सड़कों पर खुले पड़े हैं नाले, हो रहीं दुर्घटनाएं 

मध्यप्रदेश न्यूज़: सागर में स्मार्ट सिटी के तहत सड़क और नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माणाधीन नालों पर सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। जिस कारण रात के समय हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। तिली रोड पर भी अंधेरा होने और नाले पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण डॉक्टर दुर्घटना का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *