Big Breaking: कोर्ट ने भेजा जेल, सिगरेट गिरने के विवाद में चलाई थी गोलियां, जानिए अजीब मामला

Big Breaking: बर्थडे पार्टी में धक्का लगने के कारण सिगरेट गिर जाने से शुरू हुए विवाद में अंधाधुंध गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 6 अक्टूबर की रात शेरगंज में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में फायरिंग करने के मामले में रवि कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आनंद सिंह उर्फ सीमू को पहले ही बंदी बनाया जा चुका है। सीमू और रॉकी कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज था।

Big Breaking: पुलिस ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात एक रेस्टोरेंट में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ लड़कों का आपस में विवाद हो गया था। यह विवाद धक्का लग जाने से सिगरेट गिरने को लेकर हुआ था। कुछ ही देर बाद यूनिवर्सल हॉस्टल के पास सीमू सिंह, रॉकी कुशवाहा, भीमू सिंह परिहार और घनश्याम चौरसिया ने हंगामा किया था। आनंद सिंह उर्फ सीमू ने पिस्टल से एक के बाद एक कई फायर किए।

Big Breaking: गोलीबारी में अभय सिंह और सिद्धार्थ सिंह बुंदेला जख्मी हुए थे। उन्हें गोली लगी थी। पुलिस ने अगले ही दिन गोली चलाने वाले सीमू सिंह को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली थी। लेकिन अन्य आरोपी पकड़ में नहीं आए। अभी भी 2 आरोपी घनश्याम चौरसिया तथा भीमू सिंह फरार हैं। टीआई अर्चना द्विवेदी ने बताया कि आरोपी रवि कुशवाहा रॉकी को अदालत ने 29 अक्टूबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *