Rewa News : 2 वर्षीय बच्ची गिरी कुएं में, 6 घंटे में मिली लाश , दादी के पीछे-पीछे जा रही बच्ची

Riva Breaking News

रीवा जिले में एक मासूम बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल घर से महज 20 मीटर की दूरी पर है। कुछ ही मिनटों के भीतर ​बेटी के लापता होने की सूचना मां ने डायल 100 को दी। जानकारी के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने काफी खोजबीन की। जब कहीं सफलता नहीं मिली तो घर के समीप वाली कुएं पर बच्ची के डूबने की आशंका जाहिर की।

तुरंत नगर परिषद की मोटर से पानी निकाला गया। तीन घंटे बाद जब कुएं का पानी कम हुआ। तब लाश ऊपर की ओर आई। ऐसे में 50 फीट के गहरे कुएं को खाली कराया गया। फिलहाल सोहागी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है। वहीं मर्ग कायम कर लाश को अस्पताल में पीएम कराया गया। ये घटना त्योंथर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 की है।

त्योंथर चौकी प्रभारी शिवांगी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे मीरा प्रजापति पुत्री राजेश 2 वर्ष अपनी दादी के साथ घर में खेल रही थी। जबकि मां खाना पका रही थी। तभी दादी गांव की तरफ जाने लगी। साथ ही बहू को कहा कि बेटी को देखना मैं जा रही हूं। वह चली भी गई। इसी बीच मां खाना में व्यस्त रही। जबकि 2 वर्षीय मासूम दादी के खोज में चल दी।

Rewa News : 2 वर्षीय बच्ची गिरी कुएं में, 6 घंटे में मिली लाश , दादी के पीछे-पीछे जा रही बच्ची

मासूम बच्ची चली गई
छोटे कदमों के सहारे दादी के पीछे-पीछे जा रही मासूम कुएं में गिर गई। लेकिन किसी को भनक तक नहीं गली। मां और दादी अपने-अपने दावे करते रहे गए। तब तक दोपहर के 12 बज गए। अंतत: पुलिस को जानकारी मिली। सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी बच्ची के लापता होने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया।

एक घंटे चला सर्च ऑपरेशन
थाना प्रभारी दल बल के साथ ग्रामीणों की मदद से आसपास एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जब कुछ समझ नहीं आया तो कुएं की तरफ नजर गई। जो वर्षों पुरानी है। साथ ही उसमे काफी मात्रा में कचरा पड़ा था। जिसके अंदर मासूम को खोजना चुनौती पूर्ण था। ऐसे में पुलिस ने कुएं से पानी खाली कराया तो शाम 4 बजे तक लाश दिख गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *