मध्यप्रदेश न्यूज़: खिरिया गांव में खेत में 11 फीट का पहाड़ी अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर अजगर का रेस्क्यू करवाया गया। जिले के खिरिया गांव के रहने वाले हैं सुरेंद्र सिंह के खेत में धान की कटाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक मजदूर को खेत में अजगर दिखा। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था धान की कटाई कर रहे मजदूर दहशत में आ गए। सब लोग डर गए।
मध्यप्रदेश न्यूज़: जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ फिरोज खान और सानू रैकवार को अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए बुलाया गया। दोनों ने मिलकर अजगर को झाड़ियों में से बाहर निकाला। अजगर 11 फीट लंबा बताया जा रहा है। फिरोज खान ने बताया कि यह इंडियन रॉक पाइथन है। इसे पहाड़ी अजगर कहते हैं।यह जानवर निगल जाता है। यहीं से पिछले महीने भी इससे बड़ा 15 फीट का अजगर निकला था।