रैम्प वॉक पर बिखेरा, जलवा देश के सबसे फेमस फैशन शो लेक्मे फैशन वीक 2022 का

देश के सबसे फेमस फैशन शो लेक्मे फैशन वीक 2022 का

आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। इस इवेंट मशहूर डिजाइनर्स के लिए जाने-माने एक्टर्स ने रैंप पर वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां शो के तीसरे दिन मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और चित्रांगदा सिंह ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की, वहीं चौथे दिन की शुरुआत जेनेलिया डिसूजा, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी ने अपनी रैंप वॉक से की है। इस वीडियो में अदिति राव हैदरी ट्रेडिशनल टिशू गोल्ड लहंगा साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने साउथ इंडियन ज्वैलरी कैरी की हैं। इस लुक में अदिति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जेनेलिया डिसूजा वरुण और निधिका की शो-स्टॉपर रहीं। इस फैशन शो में मौनी रॉय भी लहंगे में जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। इस मौके पर श्रिया सरन ने रैंप वॉक किया इस दौरान उन्होंने पायल सिंघल के आउटफिट्स शोकेस किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *