म्यांमार भूंकप खबर :-म्यांमार के बर्मा में भूकंप तड़के के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। सूचना मिलने के बाद वैज्ञानिकों द्वारा भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। जानकारों के अनुसार भूंकप का केंद्र बर्मा से 162 किमी दूर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को भी इंडोनेशिया और अंडमान और निकोबार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद से ही भूकंप प्रभावित क्षेत्र में सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
म्यांमार भूकंप न्यूज़:- नई दिल्ली, म्यांमार, बर्मा में शुक्रवार सुबह करीब 3:52 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। उसके बाद नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 140 किमी नीचे मापी गई थी। हालांकि फिलहाल भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूंकप का केंद्र बर्मा से 162 किमी दूर बताया जा रहा है।24 सितंबर को भी कई जगह भूकंप आया था। इसके अलावा यह जानकारी भी मिली थी कि शुक्रवार को साउथ सैंडविच आइलैंड की धरती भी तेज भूकंप के झटकों से कांप उठी थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप गुरुवार की सुबह करीब 8:33 पर आया था।
जमीन से 10 किलोमीटर नीचे है भूकंप की गहराई
म्यांमार भूकंप न्यूज़:- भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल द्वारा 7.0 मापी गई थी। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। हालांकि, भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। 24 सितंबर को अंडमान और निकोबार में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई थी। वहीं इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत एकेह में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अमेरिकी भू विज्ञान सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र एकेह प्रांत के तटीय शहर मिउलाबोह था। भूकंप की गहराई जमीन से 40 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 49 किलोमीटर नीचे थी।