मध्यप्रदेश न्यूज़: महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरगी में 30 सितंबर को हुई तेजलाल पंद्रे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें हत्या के आरोपी लख्खु सिंह मरावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का कारण जलन की भावना बताई है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि तेजलाल पंद्रे गांव की सामाजिक पंचायत का अध्यक्ष था। इस कारण उसका गांव में मान सम्मान था, लोग सामाजिक पंचायत में किए गए निर्णय मानते थे। जबकि आरोपी लख्खु भी सामाजिक पंचायत का पूर्व में अध्यक्ष था। जिसकी गांव में कोई नहीं सुनता था। इस कारण से वह तेजलाल से जलन की भावना रखता था।
कुल्हाड़ी से की हत्या
मध्यप्रदेश न्यूज़: अभी हाल में ही ग्राम खुर्सीपार में आयोजित शिविर में तेजलाल को किसान क्रेडिट कार्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसकी वजह से आरोपी लख्खु सिंह मरावी ने तेजलाल पंद्रे की झदरु नाला पुलिया के पास जारगी चिरई पानी रोड पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी गई। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त की गई है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: इस मामले में निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना महाराजपुर, उप निरीक्षक आसुतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रमेशपाल, चित्रराज बागडे, नरेंद्र उईके, प्रधान आरक्षक रोशन नेगी, चैनसिंह, रमेश यादव, आरक्षक रमेश सिगरोरें, प्रियांश पाठक, धन्नु यादव, आरक्षक चालक अमर मरकाम और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
