मौसम आज के मौसम समाचार:- मध्यप्रदेश सहित मंदसौर जिले के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिलीं। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा 1 सप्ताह पहले ही सूचना दे दी गई थी कि पश्चिम बंगाल में बन रहे सिस्टम से प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है। इसी के चलते प्रदेश सहित मंदसौर जिले में गुरुवार की सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन रात को दोबारा बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक चलती रही। इस दौरान कभी रिमझिम तो कभी तेज पानी देखने को मिला। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई जिसके कारण किसानों की फसलें खराब हो गई और बहुत सारे इलाकों में जलभराव हो गया। मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश हो रही है।
मध्यप्रदेश के किन किन जिलों में तेज बारिश हुई
मध्यप्रदेश न्यूज़:- विदिशा में बुधवार से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। कभी तेज तो कभी धीरे बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जल भराव हो गया था, जिसके चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पडा। वहीं इस बारिश के चलते किसानो की नींद उड़ा दी है।
मौसम का हाल मध्यप्रदेश:- जिले में बुधवार से बारिश का दौर जारी है। इससे जिले के किसानों की नींद उड़ गई है। जिले में कई किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल कटी पड़ी हुई है, वहीं कई किसान खेतों में पकी खड़ी फसल कटाई की तैयारी में थे। ऐसे में हुई इस बारिश से जिले के किसानों का भारी नुकसान होने की आशंका है। बुधवार को बारिश के चलते दशहरा पर्व की रौनक को फीका कर दिया था। बारिश से सागर पुलिया का अंडरब्रिज पूरी तरह से बंद हो गया है। सौंठिया फाटक बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरने के चलते रात में यहां से आवाजाही बंद हो गई थी। जिससे दिन में हजारों लोग परेशान होते नजर आए।
विदिशा में सबसे ज्यादा गुलाबगंज में सबसे कम
मौसम समाचार मध्यप्रदेश:- विदिशा जिले में अब तक 1553.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1075.5 मिमी है। जिले की तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर गुरुवार छह अगस्त को दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में 15.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
मौसम विभाग लाइव:- अधीक्षक भू-अभिलेख राजेश राम ने बताया कि गुरुवार को जिले में तहसीलवार दर्ज की गई वर्षा विदिशा में 62 मिमी, बासौदा में 19.6 मिमी, सिरोंज में चार मिमी, लटेरी में छह मिमी, ग्यारसपुर में 31 मिमी, गुलाबगंज में 10 मिमी, नटेरन में 13 मिमी, शमशाबाद एवं पठारी तहसील में क्रमशः छह-छह मिमी वर्षा दर्ज हुई है। कुरवाई तहसील में वर्षा नगण्य रही।
बारिश जारी रहने का अनुमान
सीहोर के मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर ने पूर्व में ही जिले में 5 से 7 अक्टूबर के दौरान 80 से 100 एमएम तक की भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया था। इस दौरान हवा की गति 15 से 16 किमी प्रति घंटे रहने, बादलों की गर्जना और बिजलियां अधिक संख्या में गिरने की भी संभावना जताई गई थी।
मध्यप्रदेश मौसम आज का:- इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में यह बारिश का दौर 4 से 5 दिनों तक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है जिसका असर प्रदेश सहित सभी जिलों पर चार-पांच दिनों तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।