mandsaur Mandi Bhav: मंदसौर कृषि उपज मंडी में 19 अक्टूबर बुधवार को 40 हजार 346 बोरी जिंसों की आवक हुई। कृषि मंडी में सबसे ज्यादा 19 हजार बोरी लहसुन, 12 हजार बोरी सोयाबीन और 3 हजार 50 बोरी गेंहू की आवक रही।

6 दिन बंद रहेगी कृषि मंडिया
mandsaur Mandi News: जिले में आने वाले पांच दिनों तक कृषि मंडियों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश 22 से 27 अक्टूबर तक रहेगा। 22 अक्टूबर को माह का अंतिम शनिवार और इसके बाद धनतेरस, दीपावली, भाईदूज की छुट्टियां रहेगी।
मंदसौर कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों के भाव

मंडी में सोयाबीन लहसुन की बम्पर आवक 20 अक्टूबर तक ही लेंगे उपज
Mandsaur Mandi Bhav: इन दिनों कृषि मंडियों में सोयाबीन और लहसुन की बम्पर आवक हो रही है। आने वाली छुट्टियों और बम्पर आवक के चलते 20 अक्टूबर गुरुवार को रात 8 बजे तक ही मंडी में उपज की एंट्री ली जाएगी।