मंदसौर से शूरूआत:जेल में कैदियों के लिए लगेगी एलईडी टीवी,सुबह प्रवचन, दोपहर समाचार और शाम को चलेगी फिल्म

मध्यप्रदेश न्यूज़:- प्रदेश के सुधारात्मक कानून के तहत प्रदेश के सभी जेलों में कैदियों के मन को सुधारने के लिए हर बैरक में टीवी लगाकर प्रवचन सुनाएं जाएंगे। यह विभिन्न धार्मिक चैनलों के माध्यम से कैदियों को सुनने मिलेंगे। यह व्यवस्था राष्ट्रीय संत उपाध्याय गौतम मुनि जी की प्रेरणा से डीजी जेल के निर्देश पर की जा रही है। इसके तहत सितंबर माह में मंदसौर जेल में आठ एलईडी टीवी भेंट की गई। रतलाम जेल में भी गुरुवार को 12 एलईडी टीवी का वितरण किया गया। जेल में बंद कैदियों की मन स्थिति सुधारने के लिए प्रदेशभर की जेलों में 100 से अधिक एलइडी टीवी का वितरण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश न्यूज़:- मंदसौर और रतलाम के बाद अब नीमच जिले की जेल में 12 एलईडी भेंट की जाएगी। प्रदेशभर के सभी जेलों में इनका वितरण सूरजबाई लक्ष्मीलाल परमार्थिक मारू ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। किसी भी अपराध के बाद कोर्ट की सुनाई सजा के आधार पर सजा काटने के लिए आरोपी को जेल में बंद किया जाता है। जेल की निर्धारित दिनचर्या के अनुसार आरोपी को कोई काम नहीं रहता है ,इसलिए दिन भर पुरानी बातें याद करने में ही गुजर जाता है। आरोपी जंप पुरानी बातें याद करता है तो उसकी मन स्थिति और भी बिगड़ती जाती है। इसी के चलते प्रदेश में खेल रहे अपराधों को देखते हुए राष्ट्रीय संत गौतम मुनीजी ने सूरजबाई लक्ष्मीलाल परमार्थिक मारू ट्रस्ट के सीइओ मनीष मारू को प्रदेशभर की सभी जिलों में एलईडी टीवी लगाने को कहा है।

डीजी जेल को संतश्री की इच्छा से अवगत कराया गया

मध्यप्रदेश न्यूज़:- सीईओ मनीष मारू द्वारा संत श्री की इच्छा डीजी जेल अरविंद कुमार को बताई गई। इसके बाद जानकारी में पता चला कि इस तरह का उपयोग वर्ष 2016 में किया जा चुका था। हालांकि उस समय पूरे जेल में सिर्फ एक ही टीवी थी जिसके कारण बहुत सारे कैदी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे थे। इस कारण योजना फलीभूत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद डीजी जेल द्वारा इसकी अनुमति दे दी गई। इसके बाद सितंबर महीने में ट्रस्ट द्वारा संत कमलमुनि कमलेश, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, डीजी जेल कुमार, कलेक्टर गौतम सिंह, एसपी अनुराग सुजानिया की उपस्थिति में एलईडी टीवी प्रदान की गई। जेल अधीक्षक पीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध करने वाला हर व्यक्ति अपराधिक प्रवत्ति का नहीं होता। मंदसौर जेल में फिलहाल 577 कैदी मौजूद हैं, जिसमें 15 महिला कैदी भी शामिल है। फिलहाल 16 बैरक में टीवी लगाई गई है। इससे कैदियों की मन स्थिति में सुधार आएगा। इसमें कैदियों को प्रवचन, समाचार, स्पोर्ट्स और फिल्में बताई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *