मध्यप्रदेश न्यूज़: परासिया में शुक्रवार को मोबाइल के लिए बच्चों में हुए झगडे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। शुक्रवार को न्यूटन रोड पर वार्ड क्रमांक दो में दस साल के बच्चे ने मां के डांटने पर फांसी लगा ली। बच्चे के जाने के बाद परिवार के लोगों के दुख में किए रुदन ने दूसरों को भी विचलित कर दिया।
मध्यप्रदेश न्यूज़: घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार परासिया न्यूटन रोड पर रेलवे ब्रिज के पार साहू परिवार रहता है। दो भाई बाजारों में मिठाई की दुकान लगाते है। शुक्रवार सुबह साहू परिवार के मुखिया तामिया बाजार में दुकान लगाने चले गए। घर में मां, दो बेटे और एक बेटी थी। मां सिलाई का काम करती है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: इस बीच दोनो बेटे मोबाइल को लेकर झगडने लगे। दोनों को मोबाइल चाहिए था। मां ने सुजल नाम के बेटे को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह ऊपर गया और कमरे में पलंग पर बैठ गया। बेटी ने मां को आकर बताई कि सुजल ने कमरा बंद कर लिया है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मां जब ऊपर पहुँची तो कमरा बंद था। दरवाजे को धक्का दिया तो टोस्ट के खड्डे दरवाजे से टिका कर बंद थे। बालक कमरे में पलंग पर पड़ा था। उसके गले में कुछ लिपटा था। उसने तुरंत बच्चे को उठाकर एक निजी क्लिनिक ले गई। वहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
मध्यप्रदेश न्यूज़: पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी बच्चे ने गैर वाली साईकिल के जिद किया था। जिद में उसने कमरा बंद कर जान देने की कोशिश की थी। एक छोटे से विवाद ने परिवार से उनका लाल छीन लिया।