मध्यप्रदेश न्यूज़: जिला पंचायत अध्यक्ष के पदभार समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान शामिल हुए। यह आयोजन रवींद्र सांस्कृतिक भवन में हुआ, जिसमें मीडिया से चर्चा में कार्तिकेय ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव पर निशाना साधा।
मध्यप्रदेश न्यूज़: उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि कांग्रेस कठपुतली अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस में गांधी परिवार का राज रहा है। वहां लोकतंत्र कहां है। यह सब दिखावा हो रहा है। आखिर में गांधी परिवार के अधीन चलने वाला अध्यक्ष कांग्रेस बनाएगी।