Indore:महिला के साथ रेप, लॉकडाउन से अब तक बनाता रहा संबंध,गांव जाना है कहकर गया तो लौटा ही नहीं

Mp News: इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली एक 54 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक संबंध बनाए। उसे शादी के झांसे में रखा। कुछ दिन पहले आरोपी घर जाने का कहकर निकला ओर वापस ही नहीं आया। पीड़ित महिला ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी बंद निकला। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है।

Mp News: TI ज्योति शर्मा के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाली 54 साल की महिला ने बताया कि वह एक तलाकशुदा महिला है। 2020 में विकास पुत्र कन्हैयालाल धाकड़ निवासी लोटखेड़ी (मंदसौर) उनकी कॉलोनी में रहने आया था। दोनों के बीच मामूली बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद एक दिन विकास धाकड़ रास्ते में मिला। उसने बात करने के लिए रोका। पीड़िता ने कहा मैंने उससे रास्ते में बात करने से इंकार कर दिया और वहां से निकल गई।

Madhya Pradesh: विकास मेरा पीछा करते हुए घर तक आ गया। वह घर में घुस गया। कहने लगा कि वह उसे पंसद करता है और शादी करने का मन है। महिला ने यह बताया कि वह तलाकशुदा है। इसके बाद भी विकास ने शादी की बात कही और गलत हरकतें करने लगा। बाद में विकास उससे मिलने लगा और उसके साथ संबंध बनाए। लॉकडाउन के दौरान भी विकास ने काम का बहाना बनाकर कई बार संबंध बनाए।

Mp News: विकास और महिला इस दौरान अकसर मिलने लगे। उसे विकास पर भरोसा हो गया। इसके बाद दो सालों तक विकास व महिला के बीच संबंध रहे। 10 जून 2022 को विकास ने महिला का फोन आया। इसके बाद विकास ने मुझसे कहा कि उसे जरूरी काम से गांव जाना है और वह जल्द वापस आ जाएगा। इसके बाद विकास का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद पीड़िता ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। सभी ने विकास के बारे में जानकारी होने की बात से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले में महिला पुलिस को शिकायत की। रेप और धोखा देने के मामले में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *