मध्यप्रदेश न्यूज़: पनवार में घर के बाहर सो रहे युवक पर चाकू से हमला, चाकघाट में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष

मध्यप्रदेश न्यूज़: रीवा जिले के दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप मच गया। पहली घटना पनवार थाने के मनिका डाढ़ गांव में हुई। यहां घर के बाहर सो रहे युवक पर रात को चाकू से हमला कर दिया गया। वहीं दूसरी वारदात चाकघाट थाना अंतर्गत डीही गांव की बताई जा रही है। दावा है कि बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ही मामलों में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही संबंधित पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

केस-1: घायल डभौरा अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश न्यूज़: पुलिस के मुताबिक मंगलदीन आदिवासी पुत्र बेनी प्रसाद 36 वर्ष निवासी मनिका डाढ़ थाना पनवार शनिवार की सुबह 4 बजे घर के बाहर सो रहा था। तभी अज्ञात आरोपी सीने में चाकू मार कर फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर घर के सदस्य बाहर निकले। इसके बाद डायल 100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पनवार पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डभौरा में भर्ती कराया है। जहां युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

केस-2: गड़ासे से हमला, चार घायल

मध्यप्रदेश न्यूज़: चाकघाट थाना अंतर्गत डीही गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद शनिवार को बुजुर्ग मारपीट पर उतारू हो गए। दावा है कि शुक्रवार को विवाद के बाद सहमति बन गई थी। फिर भी दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। वारदात में लवकुश कोल, गुलाबराज यादव, शंकर आदिवासी, राजकरण यादव घायल हुए हैं। चर्चा है कि बाजार से लौटते समय दर्जनभर लोगों ने गड़ासे से हमला किया। सभी घायलों को एसजीएमएच में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *