LPG Price Today 1 Oct 2022: नवरात्रि में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती देखने को मिली हैं। हालांकि, गैस सिलेंडर के दामों में यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में की गई है। इसका असर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों पर कम ही पड़ता है। हालांकि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। IOCL के मुताबिक, आज 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में इंडेन गैस के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये और चेन्नई में 35.5 रुपये की घटोती की गई है। इसके अलावा 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।
चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें जानते हैं
• दिल्ली में इंडेन गैस का 19 किलो का सिलेंडर 1885 रुपये की जगह 1859.5 रुपये में मिलने लगेगा।
• कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1959 रूपये की बजाय 1995.50 रुपये में मिलने लगेगा।
• मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की बजाय 1811.5 रुपये में मिलने लगेगा।
• चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 2045 रूपए की बजाय 2009.50 रुपये में मिलने लगेगा।
गैस सिलेंडर के दाम रूपयों में देखिए
शहर | वजन सिलेंडर किलोग्राम में | दाम |
कोलकाता | 14.2 | 1079 |
दिल्ली | 14.2 | 1053 |
मुबंई | 14.2 | 1052.5 |
चेन्नई | 14.2 | 1068.5 |
इंदौर | 14.2 | 1058.50 |
हर महीने की पहली तारीख को तय होती है कीमत
LPG Gas cylinder price Today mp:- यह भी जानना जरूरी है कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं। घरेलू गैस के दामों में अधिक असर देखने को नहीं मिला है।