युवती से गैंगरेप, विडियो भी बनाया: दुर्गा पंडाल से लौटते समय 6 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, चलें बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश न्यूज़:- मध्यप्रदेश की एक 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती 5 दिनों पहले दुर्गा पंडाल से घर जा रही थी,तभी रास्ते में दो नाबालिग समेत 6 आरोपियों ने युवती को घेर लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर युवती के साथ बारी बारी रेप किया। आरोपियों ने इसका विडियो भी बना लिया और युवती के भाई को भेज दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। सभी आरोपियों के घर को जमींदोज कर दिया गया है।

पढ़िए पूरा मामला

मध्यप्रदेश न्यूज़:- 19 साल की लड़की नवरात्रि पर्व के दौरान अपने मायके आई हुई थी। नवदुर्गा पंडाल में वह 1 अक्टूबर की रात वह माता जी के दर्शन करने गई थी। रात को करीब 11:00 बजे लड़की वापस अपने घर लौट रही थी इस दौरान पास के ही गांव के दो नाबालिग समेत चार आरोपी सीताराम पटेल उम्र 20 वर्ष, उमलेश पटेल उम्र 18 वर्ष, सिरताज अली उम्र 18 वर्ष, राजबहादुर यादव उम्र 21 वर्ष आ रहें थे। आरोपियों ने लड़की को अकेला देख रास्ते में ही घेर लिया। सभी आरोपी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे और एक-एक करके झाड़ियों में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने लड़की को वारदात किसी को बताने एवं पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को छोड़ दिया और वह डरती हुई अपने घर आ गई।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चला दिया

दो दिन तक युवती डरी रहीं, महिला एसआई को बताई आपबीती

मध्यप्रदेश न्यूज़:-युवती दो दिनों तक घर पर डाली हुई थी और डर के कारण किसी को भी घटना नहीं बता रही थी। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो युवती के भाई को भेज दिया। वीडियो देखकर लड़की के भाई के होश उड़ गए और उसने बहन से पूछताछ की लेकिन लड़की डर के मारे कुछ नहीं बोल सकी। लड़की का भाई यूपी को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने वह वीडियो देखा जिसमें संदिग्ध गतिविधियां भी पाई गई। इसके बाद युवती को थाने बुलाया गया जहां महिला सब इंस्पेक्टर ने समझा कर युवती से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को राजस्व विभाग को बुलाया और सभी आरोपियों के घर जमींदोज कर दिए। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *