शरद पूर्णिमा के बाद हुई ठंड की शुरुआत: जिले में आज सुबह मौसम ने करवट ली है। लगातार हो रही बारिश के बाद अब कोहरा छाने लगा है। सुबह से धुंध देखी गईं। महू नीमच हाइवे राजमार्ग पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही थी।
मौसम का हाल: सड़क पर घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके अलावा बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया क्योंकि तापमान में गिरावट हुई, जिससे सुबह के समय लोगों को सिहरन महसूस हुई। दिन में उमस और गर्मी का असर देखा जा रहा।मौसम आज के मौसम समाचार: शहर सहित जिले भर में रविवार और सोमवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन भर ठंडी ठंडी हवाएं चलती रही हालांकि दिन के समय थोड़ी धूप भी देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश के बाद जब जिले में धूप निकली तो सभी किसानों के चेहरे खिल उठे। दिनभर बादलों के चलते मौसम में ठंडक घुली रही और बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अब एक दो दिन के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में भी बदलाव आएंगा। दिन में हो रही उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। इसी के साथ मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश में जल्द ही ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा लेकिन अभी भी कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 20 अक्टूबर तक बारिश के लिए प्रदेश में अलर्ट किया गया है हालांकि उसके बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा।