किसान को खाद की आवश्यकता:- इस बार पानी की कमी नहीं, किसान बोलें- समय पर मिले खाद तो बने बात, जानिए खाद की नई योजना

मध्यप्रदेश न्यूज़:- खरीफ फसल की तुलना में रबी की फसल में किसानों को अत्यधिक खाद की आवश्यकता होती है। वर्तमान में सभी किसानों ने लगभग खरीफ फसल का निपटारा कर लिया है, और रबी फसल की तैयारी कर ली है। प्रतिवर्ष किसानों को रबी की फसल में खाद की किल्लत का अत्यधिक सामना करना पड़ता है। खाद की किल्लत दूर करने और उपयुक्त पोषक तत्व प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा समूह के तौर पर जानकारी दी गई है। रबी की सीजन में लहसुन की बुवाई को देखते हुए विभाग ने खाद के संबंध में जानकारी प्रदान की है।

मध्यप्रदेश किसान न्यूज़:- खरीफ फसल की जल्दी कटाई होने के बाद किसान खेतों की हकाई जुताई कर रबी फसल की तैयारी करने लगता है। जिले में इस बार औसत से अधिक बारिश होने के कारण सभी जल स्त्रोत और खेतों पर कुएं लबालब पानी से भरे हैं। किसानों का भी कहना है कि इस बार रबी फसल में सिंचाई के लिए कोई परेशानी नहीं होगी, हालांकि फरवरी के अंत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसानों का कहना है कि अगर रबी फसल में है देने के लिए खाद समय पर उपलब्ध होगा तो उत्पादन के प्रभावित होने की आशंका कम हो जाएगी।

खरीफ की तुलना में रबी में खाद की अधिक आवश्यकता होती है

किसान न्यूज़ मध्यप्रदेश:- मंदसौर के किसानों के अनुसार खरीफ फसल की तुलना में रवि की फसल में खाद की अधिक आवश्यकता होती है। इसके साथ में लगभग 4 महीने की फसल होने के कारण उत्पादन भी अधिक होता है। रबी की फसल में पांच गुना अधिक नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है। सभी किसान लहसुन की फसल में पोषक तत्व की पूर्ति करने के लिए उवर्रक समूह व उनकी मात्रा किलोग्राम प्रति बीघा (20आरी) के हिसाब से उपयोग कर सकते है। इससे फसलों को भी फायदा होगा और उत्पादन भी बढ़ेगा।

उवर्रक समूह 1

डोजसमययूरियाराकोड़ियापोटाशसल्फरजिंकसल्फेट
पहलाबुवाई के समय 22किलो60 किलो9किलो6किलो5किलो
दूसरा 35 दिन बाद22किलो——-9किलो——–——
तीसरा65 दिन बाद नहीं देना है ———-9किलो——–———
रबी , लहसुन के लिए उर्वरक समूह 1

उर्वरक समूह 2

डोजसमयडीएपीयूरियापोटाशसल्फरजिंकसल्फेट
पहलाबुवाई के समय 22किलो13किलो9किलो6किलो5किलो
दूसरा35दिन बाद ———22किलो9किलो——–———-
तीसरा65दिन बाद ——————–9किलों———
लहसुन के लिए उर्वरक समूह 2

उर्वरक समूह 3

डोजसमय12:32:16यूरियापोटाशसल्फरजिंकसल्फेट
पहलाबुवाई के बाद 31किलो13किलोनहीं देना है 6किलो5किलो
दूसरा35 दिन बाद———22किलो9किलो———————
तीसरा65दिन बाद———-———-9किलो——————–
लहसुन के लिए उर्वरक समूह 3

Note:- उपर दी गई टेबल में ( ——- ) से मतलब है कि उस उर्वरक को नहीं देना है।

किसानों के लिए आवश्यक

किसान न्यूज़:- अगर आप रोजाना कृषि उपज मंडी मंदसौर एवं अन्य मंडियों से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी और सभी मंडियों के भाव रोजाना जानना चाहते हैं तो kisanyojana.net पर जाकर ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

1- Website ——— kisanyojana.net
2-youtube ———- Mandi Bhav jankari

आज का विडियो — (https://youtu.be/MNEn0MvVuFs)

3- WhatsApp group 👇👇

Group first-

https://chat.whatsapp.com/EpR2INoSXszDMrJWR0Wjlk

Group second-

https://chat.whatsapp.com/L9BrxKwW0Ck9oeBZdfwB7x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *