मंदसौर: महिलाओं से भरी नाव चंबल में पलटी,4 महिलाओं की मौत, अन्य की तलाश जारी

mandsaur ki khabar: मंदसौर जिले की चंबल नदी में महिलाओं से भरी नाव पलट गई। मामले में 4 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिनके शव रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एक महिला अभी भी लापता हैं,जिसकी तलाश की जा रही है। नाव में कुल 8 यात्री सवार थे, जिनमें से एक महिला,एक बालिका और एक पुरूष ने किसी ना किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसा गांधी सागर बांध के बैक वाटर में हुआ। मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेडी गांव का है।

Mandsaur ki khabar: मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में तोला खेड़ी गांव में खेत से काम करके 8 लोग नाव से अपने घर लौट रहे थे। इनमें 6 महिलाएं एक पुरुष और एक बालिका शामिल थी। सभी नदी पार करने के लिए नाव में बैठे लेकिन तेज बहाव के कारण अचानक नाव पलट गई। अभी पानी में डूबने लगे। इनमें से तीन लोग तैरकर बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू की गई।

mandsaur ki khabar: गोताखोरों द्वारा नाव से भी नदी में महिलाओं की तलाश की गई। सबसे पहले रेस्क्यू टीम द्वारा रात को ही 3 महिलाओं के शव नदी से बरामद कर लिए गए। इसके बाद कुछ देर और तलाश करने पर एक और महिला का शव बरामद किया गया। फिलहाल एक महिला की और तलाश की जा रही है। बताया गया है कि यहां महिलाएं रोजाना इसी प्रकार नाव से नदी पार कर खेतों में काम करने जाती है, और वापस घर लौटती है। इससे पहले भी इस प्रकार के हादसे हो चुके हैं। यह महिलाएं पानी में डूबी-

• धापू बाई पति गोपाल उम्र 41 वर्ष
• रसाल बाई पति राधेश्याम उम्र 40 वर्ष
• राधा पिता मांगीलाल उम्र 18 वर्ष
• मधु पिता कान्हा गायरी उम्र 19 वर्ष
• प्रेम बाई पति बालू राम गाडरी

मंदसौर की खबर: शामगढ़ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि गोताखोरों द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। रात को अंधेरा होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई थी। जल्द ही महिला के शव को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *