मध्यप्रदेश न्यूज़: रायसेन शहर की शीतल सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है पर इस बार चोरी का नहीं, बल्कि कॉलोनी में बन रहे मंदिर का मामला है। जिसमें फेस वन और फेस टू के लोग आमने-सामने हो गए हैं।
मध्यप्रदेश न्यूज़: रविवार शाम को शहर की सांची मार्ग पर शीतल सिटी कॉलोनी में फेस वन और फेस 2 लोग कॉलोनी में बन रहे मंदिर को लेकर विवाद हो गया। फेस वन के लोगों ने कहा कि कॉलोनाइजर ने कई सालों पहले कॉलोनी के फेस वन के लिए एक पार्क की जगह दी थी। कॉलोनाइजर ने सालों साल बाद भी पार्क नहीं बनाया। इसके बाद लोगों ने खुद के खर्चे से एक भगवान शिव का मंदिर बनाने का काम शुरू कर दिया। रविवार को कॉलोनी के कर्मचारी उस मंदिर को हटाने पहुंच गए, जिस पर से फेस वन के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मंदिर हटाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय प्रताप पटेल, नायक तहसीलदार शिवांगी खरे सहित पुलिस ने लोगों को समझाइश दी।
मध्यप्रदेश न्यूज़: फेस 2 लोगों ने मंदिर दूसरी जगह बनाने की मांग कॉलोनाइजर से की तो कॉलोनाइजर ने एक दूसरी जगह देने के लिए फेस टू के लोगों को एक सहमति पत्र भी सौंप दिया है। वहीं इधर फेस वन के लोगों ने कहा कि मंदिर यहां से नहीं हटेगा।
