साउथ के पावर कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों (बेटो) के पेरेंट्स बने हैं। विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। कपल ने 9 जून 2022 में शादी की थी और शादी के 4 महीने बाद ही दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। नयनतारा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो शादी के कुछ महीनों बाद ही मां बन गईं हैं, इससे पहले भी ऐसी बहुत सारी एक्ट्रेसेस, जो शादी के कुछ समय बाद ही मां बनी।
एक्ट्रेसेस पर जो शादी के कुछ महीनों बाद ही मां बन गईं-
आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के करीब दो महीने बाद ही आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर ये जानकारी सबके साथ साझा की थी। खबर ये भी थी कि नेहा शादी के पहले ही प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में शादी कर ली।
कोंकणा सेन शर्मा
3 सितंबर 2010 को एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने एक्टर रणवीर शौरी के साथ शादी की थी। शादी के 5 महीने ही बीते थे कि उन्होंने बेटे हारुन को जन्म दिया था। उस समय भी यही कयास लगाए गए थे कि एक्ट्रेस शादी के पहले ही प्रेगनेंट थीं और इसी वजह से शादी भी उन्होंने जल्दबाजी में की। कोंकणा और रणवीर की ये शादी भी महज 5 साल ही चल सकी और सितंबर 2015 से दोनों अलग रहने लगे। 2020 में दोनों का तलाक हो गया और अब बेटे की कस्टडी दोनों के पास है।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दीया 15 फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। गौर करने वाली बात ये है कि शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद ही दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी। इसके 5 महीने बाद ही दीया ने एक बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि बेटे की प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी और उसे 2 महीने तक NICU में रखा गया था। अर्ली प्रेग्नेंसी के कारण दीया ट्रोलिंग का भी शिकार हुईं थीं।
श्रीदेवी
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने शादी के पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। उनका अफेयर बोनी कपूर के साथ पर उस समय बोनी पहले से ही शादीशुदा थे। बोनी की पहली पत्नी अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी थी, जिससे बाद में बोनी ने तलाक ले लिया और श्रीदेवी से शादी कर ली। शादी के 9 महीने बाद ही श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था।
अब ये भी जान लेते हैं कि सरोगेसी होता क्या है-
सरोगेसी क्या है
सरोगेसी को आम भाषा में ‘किराए की कोख’ कहा जाता है। ऐसा तब होता है, जब किसी वजह से कोई कपल माता-पिता नहीं बन पाते हैं। तब बच्चा पैदा करने के लिए कपल दूसरी महिला की कोख यानी गर्भाशय का सहारा लेते हैं। बच्चा पैदा करने का एक लीगल एग्रीमेंट बनाया जाता है, जिसमें अपनी कोख देने वाली महिला और बच्चा लेने वाले माता-पिता शामिल होते हैं। इस तरह से गर्भ में बच्चा पालने से लेकर पैदा होने को ही सरोगेसी कहते हैं। दूसरे के बच्चे को अपने गर्भ में पालने वाली महिला को सरोगेट मदर कहते हैं।
अब नजर उन सेलेब्स पर, जो सरोगेसी के मदद से पेरेंट्स बने हैं-
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने 21 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी साझा की थी कि वो मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सरोगेसी के मदद से बेटी को जन्म दिया है। बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा है।
गौरी खान
शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी ने भी सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम को जन्म दिया था। अबराम का जन्म 27 मई 2013 को हुआ था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिल्पा ने सरोगेसी के जरिए बेटी शमिशा को जन्म दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा का मिसकैरेज हो गया था और वो ऑटोइम्यून बीमारी से भी पीड़ित थीं, जिस कारण उन्होंने दूसरे बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा लिया।
करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर भी बिना शादी किए सरोगेसी के मदद से दो बच्चों ( एक बेटी और एक बेटा) के सिंगल फादर बने हैं। करण के बेट का नाम यश है और बेटी का नाम रुही है। दोनों बच्चे जुड़वा हैं।
सनी लियोनी
2018 में सनी लियोनी ने सरोगेसी के मदद से दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। सनी ने अपने बेटों का नाम नोआह और एशर रखा है। इससे पहले ही सनी ने 2017 में एक बेटी निशा को गोद लिया था।